Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का पंजीयन 5 अक्टूबर तक

30 सितम्बर 2023, इंदौर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का पंजीयन 5 अक्टूबर तक – इंदौर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने के लिये पंजीयन 5 अक्टूबर तक किए जाएंगे। इसके लिए किसान स्वयं के मोबाईल अथवा कम्प्यूटर, ग्राम पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र, सहकारी समिति पर निःशुल्क पंजीयन तथा एमपीऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केन्द्रों पर निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर 50 रुपये का शुल्क जमा करवाकर प्रातः 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक धान का पंजीयन करवा सकते हैं।

बताया गया कि सिकमी, बटाईदार एवं वनपट्टावारी किसानों के पंजीयन सहकारी समिति सहकारी विपणन सहकारी संस्था के केन्द्रों पर किये जायेंगे। किसान का पंजीयन केवल उसी स्थिति में हो सकेगा। जबकि भू-अभिलेख में दर्ज खाते एवं खसरे में दर्ज नाम का मिलान आधार कार्ड में दर्ज नाम से होगा। पंजीयन के लिये आधार नम्बर का वेरिफिकेशन उससे लिंक मोबाईल नम्बर पर प्राप्त ओटीपी से या बायोमेट्रिक डिवाइस से किया जायेगा। किसान के परिवार में जिन सदस्यों के नाम भूमि होगी वे सभी अपना पृथक – पृथक पंजीयन करायेंगे। किसान की भूमि यदि अन्य जिले में है तो उस जिले में पंजीयन कराया जायेगा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर भूमि होने पर एक ही केंद्र पर सभी भूमियों का पंजीयन होगा।

ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र एमपी किसान एप पर एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केन्द्र, निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर किया जाएगा। उन्होंने कृषकों से अपील है कि 05 अक्टूबर 2023 तक अनिवार्य रूप से पंजीयन करें । निर्धारित समयावधि के पश्चात पंजीयन किया जाना संभव नहीं होगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें