Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

गर्मी में पशुओं से सेवा नहीं लेने की अपील

26 अप्रैल 2024, इंदौर: गर्मी में पशुओं से सेवा नहीं लेने की अपील – इन्दौर जिले में ग्रीष्म ऋतु में दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक निरंतर बना रहता है। पशुओं पर सामग्री (भार) रख कर या सवारी कर उपयोग करने से अथवा पशुओं को तांगे/बैलगाड़ी/भैसा-गाड़ी/ ऊंट-गाड़ी/खच्चर-गाड़ी/टट्टू-गाड़ीएवं गधे पर वजन ढोने में उपयोग करने से पशुओं में बीमारी या उनकी मृत्यु भी हो सकती है।

पशुपालन एवं डेयरी विभाग/जिला पशु क्रूरता निवारण समिति द्वारा भार वाहक पशु मालिकों से अपील की गई है कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच एवं तापमान का ध्यान रखते हुए पशुओं से सेवा नहीं लेवें। दोपहर के समय पशुओं को छाया वाले स्थान पर विश्राम करने दें एवं पर्याप्त पीने के पानी की व्यवस्था करें।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें