Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

पशुओं को लू से बचाने पशु चिकित्सा विभाग के सुझाव

04 मई 2024, इंदौर: पशुओं को लू से बचाने पशु चिकित्सा विभाग के सुझाव – गर्मियों को देखते हुए पशु चिकित्सा विभाग ने कहा कि है कि पशुओं को लू से बचाया  जाए । इसके लिए विभाग द्वारा सुझाव जारी  किए गए हैं। पशु चिकित्सा विभाग द्वारा सलाह दी गई है कि पशुओं के लिए पानी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की  जाए। पशुओं को पर्याप्त छायादार स्थान उपलब्ध कराए। पशुओं को रखने एवं बांधने का स्थान, स्वच्छ, हवादार एवं रोशनदान युक्त हो यह सुनिश्चित किया जाए।

पशुओं में लू लगने  के लक्षण – पशुओं के शरीर का तापमान 41 से लेकर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। पशुओं की चाल सुस्त हो जाती है एवं खाना पीना छोड़ देते  हैं । पशु जीभ बाहर निकाल कर कठिनाइयों से सांस लेता है एवं पशु बेहोश भी हो सकता है। अगर उपरोक्त लक्षण अपने पशुओं में दिखाई दे, तो नजदीकी पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्सक से संपर्क किया जा सकता है।

लू से बचाव हेतु सुझाव – पशुओं के रहने का स्थान हवादार हो और दोपहर में ग्रीन जाली से  ढँक देना चाहिए। पशुओं को पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी देना चाहिए एवं पशुओं के ऊपर पानी का छिड़काव करते रहना चाहिए। व्यावसायिक एवं खेती में काम आने वाले पशुओं से दोपहर तेज धूप में काम न लिया जाए।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

To view e-paper online click below link: http://www.krishakjagat.org/kj_epaper/epaper_pdf/epaper_issues/mp/mp_35_2024/Krishak_jagat_mp_35_2024.pdf

To visit Hindi website click below link:

www.krishakjagat.org

To visit English website click below link:

www.global-agriculture.com