Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

जॉन डियर इंडिया ने एक साल में 1 लाख ट्रैक्टरों की बिक्री का आंकड़ा पार किया

04 नवंबर 2026, पुणे: जॉन डियर इंडिया ने एक साल में 1 लाख ट्रैक्टरों की बिक्री का आंकड़ा पार किया – जॉन डियर इंडिया  ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए Deere के एक वित्त वर्ष में भारत में 1 लाख से अधिक ट्रैक्टर बेचने का आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि किसानों, कृषि उद्यमियों और डीलर नेटवर्क के कंपनी के उत्पादों, तकनीक और ग्राहक सहायता सेवाओं पर भरोसे को दर्शाती है।

 यह उपलब्धि भारत में जॉन डियर के सफर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है और कृषि उत्पादकता तथा कार्यक्षमता बढ़ाने में कृषि मशीनीकरण की बढ़ती भूमिका को भी दर्शाती है। स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए समाधानों के जरिए कंपनी अलग-अलग फसलों, खेती के तरीकों और कृषि-जलवायु परिस्थितियों में भारतीय कृषि की बदलती जरूरतों को पूरा करने में लगातार सहयोग कर रही है।

 जॉन डीयर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और कंट्री मैनेजर, तथा कंस्ट्रक्शन एंड फॉरेस्ट्री वर्ल्डवाइड के प्रेसिडेंट के स्ट्रैटेजिक एडवाइजर, श्री राजेश सिन्हा ने कहा  “एक साल में 1 लाख से अधिक ट्रैक्टरों की बिक्री केवल कारोबार से जुड़ी उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह भारतीय किसानों और डीलर पार्टनर्स के जॉन डीयर पर भरोसे को दर्शाती है।”  उन्होंने आगे कहा, “हम किसानों को भरोसेमंद उपकरण, आधुनिक तकनीक और ऐसे समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो उनकी उत्पादकता, मुनाफे और स्थिरता को बढ़ावा देने में मदद करें।”

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

 पिछले कई वर्षों में जॉन डीयर ने भारतीय बाजार की जरूरतों के अनुसार तैयार की गई तकनीकों और समाधानों के जरिए कृषि मशीनीकरण को आगे बढ़ाने में योगदान दिया है। कंपनी जॉन डीयर के वैश्विक कारोबार का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और भारत से दुनिया भर के 110 से अधिक देशों में अपने उत्पादों का निर्यात करती है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

 1 लाख ट्रैक्टरों की बिक्री का यह आंकड़ा देशभर में कंपनी के कर्मचारियों, डीलरों, सप्लायर्स और बिजनेस पार्टनर्स के सामूहिक प्रयासों का नतीजा है। मजबूत डीलर नेटवर्क और बिक्री के बाद बेहतर ग्राहक सेवा के सहयोग से जॉन डीयर लगातार ग्राहकों की उत्पादकता बढ़ाने के साथ-साथ टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने में मदद कर रही है।

 भारत में 28 साल से अधिक समय से मौजूद जॉन डीयर के कारोबार में पुणे और देवास में ट्रैक्टर बनाने के प्लांट, पुणे में इंजीनियरिंग और एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी से जुड़ी सुविधाएं, पुणे और बेंगलुरु में ग्लोबल IT संचालन, नागपुर और इंदौर में पार्ट्स वितरण केंद्र और पुणे में वित्तीय सेवाओं का कारोबार शामिल है। ये सभी सुविधाएं भारतीय बाजार के साथ-साथ दुनिया भर में जॉन डीयर के कारोबार को भी सहयोग देती हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture