मध्यप्रदेश में घर बैठे पशुओं हो रहा इलाज: 406 मोबाइल यूनिट से 25 लाख से अधिक पशुओं का हुआ उपचार
31 अक्टूबर 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश में घर बैठे पशुओं हो रहा इलाज: 406 मोबाइल यूनिट से 25 लाख से अधिक पशुओं का हुआ उपचार – मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पशुपालकों और किसानों की सुविधा के लिए पशुओं को घर पहुंच इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। प्रदेश में संचालित 406 चलित पशु चिकित्सा इकाइयों (मोबाइल वेटरनरी यूनिट) के माध्यम से अब तक 25 लाख से अधिक पशुओं का उनके घर पर ही उपचार किया जा चुका है। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा संचालित इस सुविधा से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के पशुपालकों को बीमार पशुओं को लेकर पशु चिकित्सालय जाने की परेशानी से राहत मिल रही है। साथ ही समय और परिवहन खर्च की बचत भी हो रही है।
पशुपालकों के घर पहुंच रहे पशु चिकित्सक
ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं के बीमार होने पर उन्हें पशु चिकित्सालयों तक ले जाना कठिन होता है। खासकर दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले पशुपालकों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में चलित पशु चिकित्सा इकाइयों के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा पशुपालकों को घर पर ही उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे पशुओं के स्वास्थ्य की देखभाल आसान हो रही है और समय पर चिकित्सा उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है।
1962 पर नि शुल्क कॉल करें, घर पहुंचेगा चिकित्सा दल
पशुपालक, किसान अपने बीमार पशुओं के उपचार के लिए टोल-फ्री नंबर 1962 पर नि:शुल्क कॉल कर सकते हैं। सूचना दर्ज होने के बाद चलित पशु चिकित्सा इकाई के माध्यम से पशु चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ पशुपालक के घर पहुंचकर पशु का उपचार करेंगे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


