वेब पोर्टल पर प्राकृतिक खेती पंजीयन हुआ आसान
06 नवंबर 2026, भोपाल (कृषक जगत): वेब पोर्टल पर प्राकृतिक खेती पंजीयन हुआ आसान – क्षैत्रीय प्राकृतिक एवं जैविक खेती संस्थान नागपुर द्वारा राजधानी के सहकारी संघ भवन में एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया। इंडिया प्रोसेसिंग मॉड्यूल एवं वेब पोर्टल संचालन को आसान बनाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया। प्रशिक्षण में श्री विनोद गोटिया म प्र मेला तीर्थ बोर्ड अध्यक्ष ने संबोधित कर जैविक एवं प्राकृतिक खेती क्रियान्वयन पर जानकारी दी श्री गोटीया ने बताया की खेती से असीम रोजगार की संभावनाएं पैदा की जा सकती हैं बस किसानों को जागरूक रहने की जरूरत है । प्रशिक्षण में श्री सौरभ सुमन आयुक्त उद्यानिकी ने धेर्य एवं संतुलन से कार्य करते हुए सफलता अर्जित करने की बात कही।
प्राकृतिक एवं जैविक तरीके से उत्पादित उद्यानिकी फसलों के अधिक दाम दिलाने के प्रयास करने चाहिए। कृषि अर्थव्यवस्था में उद्यानिकी फसलों का मजबूत योगदान बताया उद्यानिकी फसल बीमा कुछ माह में प्रारंभ करने की जानकारी दी प्रदेश में वेदर स्टेशन का कार्य प्रगति पर है। संगोष्ठी में प्राकृतिक खेती संस्थान नागपुर के डायरेक्टर डॉ अजय सिंह राजपूत ने संस्थान द्वारा किए जा रहा है कार्यों पर मार्गदर्शन दिया । संगोष्ठी में राज्य सहकारी संघ के प्रबंध संचालक श्री ऋतुराज रंजन , संचालनालय कृषि भोपाल के उप संचालक कृषि श्री आर के गणेशे, जैविक खेती प्रमाणीकरण के उप संचालक डॉ प्रेम सिंह , नैफेड के श्री धनराज बरवड़े ,पुणे से श्री अनुराग शिंदे, श्री प्रवीण रघुवंशी सिवनी मालवा, निजी संस्था के श्री द्वारिका सिंह , एडीए श्रीमती साजिया मिर्जा,नागपुर के श्री शिव कुमार पटेल, सहकारी संघ के श्री महाराज सिंह रघुवंशी ,श्री लक्ष्मीकांत बरखरे सहित एफपीओ सदस्य एवं प्राकृतिक एवं जैविक खेती करने वाले कृषक उपस्थित थे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


