Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में गोवर्धन पर्व पर पशुपालकों को मिलेगा 1 लाख रुपये तक का पुरस्कार, गौशालाओं को 60 करोड़ की मदद

06 नवंबर 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश में गोवर्धन पर्व पर पशुपालकों को मिलेगा 1 लाख रुपये तक का पुरस्कार, गौशालाओं को 60 करोड़ की मदद – मध्यप्रदेश में 9 नवंबर को गोवर्धन पर्व विशेष उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेशभर में गो-पूजन के साथ पशुपालकों के सम्मान के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भोपाल के रविंद्र भवन में दोपहर 12:30 बजे राज्यस्तरीय कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में उत्कृष्ट पशुपालकों को सम्मानित करने के साथ गोवंश के संरक्षण और संवर्धन से जुड़ी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

यह आयोजन पशुपालन एवं डेयरी विभाग, श्रीकृष्ण पाथेय न्यास और संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। राज्यस्तरीय कार्यक्रम के साथ ही सभी जिला मुख्यालयों पर भी गोवर्धन पर्व के अवसर पर इसी तरह के आयोजन होंगे।

उत्कृष्ट पशुपालकों को मिलेगा 1 लाख रुपये तक का पुरस्कार

गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालकों को सम्मानित किया जाएगा। योजना में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालक को 1 लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 50 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। सम्मान के साथ विजेताओं को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। इसके अलावा प्रदेश में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाले शीर्ष 10 पशुपालकों को भी मुख्यमंत्री द्वारा प्रतीकात्मक रूप से सम्मानित किया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

3 हजार से अधिक गौशालाओं को 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की सहायता

प्रदेश में गोवंश के संरक्षण और देखभाल के लिए 3 हजार से अधिक पंजीकृत गौशालाएं संचालित हैं। इनमें करीब 5.51 लाख गोवंश को आश्रय दिया गया है। गौशालाओं में पशुओं के रखरखाव और चारे की व्यवस्था के लिए सितंबर माह की अनुदान राशि के रूप में 60 करोड़ रुपये से अधिक की रकम डीबीटी के जरिए गौशालाओं के खातों में भेजी गई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

गो-पूजन करेंगे मुख्यमंत्री, योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगेगी

राज्यस्तरीय कार्यक्रम में पशुपालन एवं डेयरी विभाग की विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों और नवाचारों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही गोवर्धन पर्व से जुड़ी धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकी भी प्रस्तुत की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम के दौरान गो-पूजन करेंगे और विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य गोवंश के संरक्षण और संवर्धन को प्रोत्साहित करने के साथ पशुपालन के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले पशुपालकों को सम्मान देना है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture