सिर्फ 0.250 हेक्टेयर में गेंदे की खेती से राजगढ़ के किसान ने कमाए 1 लाख रुपये, सोयाबीन के मुकाबले 80 हजार ज्यादा शुद्ध मुनाफा
06 नवंबर 2026, भोपाल: सिर्फ 0.250 हेक्टेयर में गेंदे की खेती से राजगढ़ के किसान ने कमाए 1 लाख रुपये, सोयाबीन के मुकाबले 80 हजार ज्यादा शुद्ध मुनाफा – मध्यप्रदेश शासन द्वारा किसानों की आय बढ़ाने और उद्यानिकी फसलों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य उद्यानिकी मिशन संचालित किया जा रहा है। इस योजना का लाभ लेकर किसान पारंपरिक खेती के साथ उद्यानिकी फसलें अपनाकर अपनी आय बढ़ा रहे हैं। राजगढ़ जिले के विकासखंड खिलचीपुर के ग्राम मालाकार निवासी किसान रमेशचंद्र ने भी इस योजना के तहत गेंदे की खेती कर बेहतर आय प्राप्त की है।
किसान रमेशचंद्र ने वर्ष 2025-26 में राज्य उद्यानिकी मिशन के पुष्प क्षेत्र विस्तार घटक का लाभ लेकर 0.250 हेक्टेयर क्षेत्र में गेंदे की खेती की। इसके लिए उन्हें 5 हजार रुपये का अनुदान मिला। इससे पहले वे इसी क्षेत्र में सोयाबीन की खेती करते थे।
सोयाबीन से 20 हजार रुपये की शुद्ध आय
0.250 हेक्टेयर में सोयाबीन की खेती से उन्हें 10 क्विंटल उपज प्राप्त होती थी। इस फसल पर 20 हजार रुपये की लागत आती थी, जबकि कुल आय 40 हजार रुपये होती थी। इस तरह उन्हें 20 हजार रुपये की शुद्ध आय प्राप्त होती थी।
गेंदे की खेती से हुई 1 लाख रुपये की शुद्ध आय
राज्य उद्यानिकी मिशन के तहत योजना का लाभ लेने के बाद उन्होंने इसी क्षेत्र में गेंदे की खेती शुरू की। इससे उन्हें 100 क्विंटल उपज प्राप्त हुई। गेंदे की फसल पर 25 हजार रुपये की लागत आई और कुल आय 1 लाख 25 हजार रुपये हुई। इस तरह उनकी शुद्ध आय 1 लाख रुपये रही।
इस प्रकार सोयाबीन की खेती से मिलने वाली 20 हजार रुपये की शुद्ध आय के मुकाबले गेंदे की खेती से उन्हें 80 हजार रुपये अधिक मिले। राज्य उद्यानिकी मिशन की पुष्प क्षेत्र विस्तार योजना रमेशचंद्र की आय बढ़ाने में उपयोगी साबित हुई।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


