Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बालाघाट: नक्सल प्रभावित गांवों के किसानों को मुफ्त में मिले सरसों के बीज, खेती की नई तकनीकें भी बताईं

06 नवंबर 2026, बालाघाट: बालाघाट: नक्सल प्रभावित गांवों के किसानों को मुफ्त में मिले सरसों के बीज, खेती की नई तकनीकें भी बताईं – मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के नक्सल प्रभावित रहे 100 ग्रामों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संचालित विशेष अभियान के तहत कृषि विभाग द्वारा किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी योजनाओं का लाभ दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 5 नवंबर को विकासखंड बिरसा के ग्राम पितकोना, मुंडा, केरझिरी एवं तुम्मा में किसानों को वैल्यू चेन पार्टनर एवं ऑयलसीड मिशन के अंतर्गत निःशुल्क सरसों बीज का वितरण किया गया।  

उपसंचालक कृषि फूल सिंह मालवीय के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखंड बिरसा के मार्गदर्शन में आयोजित इस गतिविधि के दौरान किसानों को सरसों की उन्नत खेती, आधुनिक कृषि तकनीकों तथा तिलहनी फसलों के उत्पादन से संबंधित जानकारी दी गई। कृषि विभाग की एडीओ श्रीमती ज्योति वट्टी तथा एईओ दामिनी मेश्राम एवं मोनिका उइके ने किसानों को सरसों की खेती अपनाने और फसल विविधीकरण के लिए प्रोत्साहित किया।    

इस दौरान किसानों की कृषि मैपिंग एवं आवश्यक पंजीयन की प्रक्रिया भी पूरी की गई। साथ ही कोदो-कुटकी उपार्जन के लिए पात्र किसानों का पंजीयन कराया गया, जिससे उन्हें शासन की उपार्जन व्यवस्था से जोड़कर लाभान्वित किया जा सके। उल्लेखनीय है कि नक्सल प्रभावित रहे 100 ग्रामों में कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देकर किसानों की आजीविका को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सरसों बीज का निःशुल्क वितरण किसानों को परंपरागत धान की खेती के साथ तिलहनी फसलों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इससे फसल विविधीकरण को बढ़ावा मिलने के साथ कृषि उत्पादन एवं किसानों की आय में वृद्धि की संभावनाएं भी मजबूत होंगी। कृषि विभाग द्वारा इन गांवों में किसानों को शासन की विभिन्न विभागीय योजनाओं से जोड़ने और आधुनिक कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करने का अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें