Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्रीन एग्रीकल्चर प्रोजेक्ट की ग्रामवाइज कार्य योजना तैयार कर

  • समयबद्धता से क्रियान्वित करें: मुख्य सचिव

14 अप्रैल 2022, जयपुर: मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने बाड़मेर एवं जैसलमेर जिले में स्थित राष्ट्रीय मरू उद्यान इलाकों में जैव विविधता और वन परिदृश्यों के संरक्षण के लिए शुरू किए गए ग्रीन एग्रीकल्चर प्रोजेक्ट को ग्रामवाइज कार्य योजना तैयार कर समयबद्धता से क्रियान्वित करने के निर्देश दिये है।

श्रीमती शर्मा यहां शासन सचिवालय में आयोजित स्टेट प्रोजेक्ट स्टीयरिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं।

महत्वपूर्ण खबर: देश में महंगे विदेशी कीटनाशकों को लाने की साजिश: कृष्णबीर चौधरी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मुख्य सचिव ने सम्बधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय मरू उद्यान इलाके के लिए यह प्रोजेक्ट बहुत महत्वपूर्ण है तथा इसके सफल क्रियान्वित के लिए क्षेत्र में सर्वे कर कम्यूनिटी से संवाद करें और उसी के अनुसार वहां की जाने वाली गतिविधियों का चयन कर ग्राम वाइज कार्य योजना बनाएं। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि इसके लिए समय सीमा को ध्यान में रखते हुए धरातल पर कार्यों की क्रियान्वित सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट के लिए कुशल एवं योग्य लोगों का चयन करने के निर्देश भी दिए ताकि बेहतर परिणाम मिल सकें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इस अवसर पर कृषि विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री दिनेश कुमार ने बताया कि यह प्रोजेक्ट कृषि एवं खाद्य संगठन की ग्लोबल एनवायरमेंट फेसिलिटी (जीईएफ) के तहत वित्त पोषित है और लगभग 31 करोड़ रूपए के इस प्रोजक्ट को मार्च 2026 तक पूरा करना है। उन्होंने बताया कि इसमें राष्ट्रीय मरू उद्यान एवं उससे लगी 52 ग्राम पंचायतों में मूल वानस्पातिक प्रजातियों का संरक्षण-संवर्धनहानिकारक प्रजाति की वनस्पतियों को हटानेपरंपरागत वनों (ओरण) एवं पारंपरिक चराई क्षेत्र (गोचर) का प्रभावी प्रबंधनखड़ीन एवं टांका जैसी जल संचयन संरचनाओं का पुनरूद्धार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट के लिए चयन प्रक्रिया चालू है जो अगले माह तक पूरी कर कार्मिकों को नियुक्त कर दिया जाएगा।

बैठक में कृषि विभाग के आयुक्त श्री सोहनलाल शर्मा भी उपस्थित थे। इस दौरान सम्बन्धित विभागों के शासन सचिवबाड़मेर एवं जैसलमेर जिले जिला कलक्टर और कृषि एवं खाद्य संगठन के प्रतिनिधि भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक में मौजूद रहे।