Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)राज्य कृषि समाचार (State News)

गुडइयर किसानों को दे रहा मुफ्त ट्रैक्टर हुड कवर पाने का मौका

25 अप्रैल 2024, इंदौर: गुडइयर किसानों को दे रहा मुफ्त ट्रैक्टर हुड कवर पाने का मौका – देश की प्रसिद्ध टायर कम्पनी गुडइयर द्वारा किसानों को मुफ्त ट्रैक्टर हुड कवर पाने का मौका दिया गया है। इस ऑफर में किसानों द्वारा गुडइयर के पिछले ट्रैक्टर फार्म टायर की एक जोड़ी खरीदने पर एक ट्रैक्टर हुड कवर मुफ्त दिया जाएगा। यह उपहार योजना 20 अप्रैल से 2024 से आरम्भ  हो गई  है ,जो स्टॉक की उपलब्धता तक जारी रहेगी।

इस ऑफर की जानकारी देते हुए गुडइयर कंपनी के रीजनल बिजनेस हेड( वेस्ट) श्री ए .पी.नेमा ने बताया कि  कम्पनी द्वारा किसानों को धूप और बारिश से बचाने के उद्देश्य से  मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र ,राजस्थान और गुजरात के किसानों को मुफ्त ट्रैक्टर हुड कवर पाने का अवसर दिया गया है। यह योजना 20 अप्रैल से 2024 से आरम्भ हो गई है,जो स्टॉक की उपलब्धता तक जारी रहेगी।  

श्री नेमा ने कहा कि इस योजना के तहत किसानों द्वारा गुडइयर के विभिन्न ब्रांड के पिछले ट्रैक्टर फार्म टायर की एक जोड़ी खरीदने पर एक ट्रैक्टर हुड कवर मुफ्त दिया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय कृषि अखबार ‘ कृषक जगत ‘ की सदस्यता भी मुफ्त दी जाएगी। इस संबंध में किसान अपने नज़दीकी डीलर से संपर्क करें।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें