Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मंदसौर में 350 सरसों मॉडल फार्म स्थापित, किसानों को प्रशिक्षण के साथ वितरित किए कृषि इनपुट

26 नवंबर 2026, मंदसौर: मंदसौर में 350 सरसों मॉडल फार्म स्थापित, किसानों को प्रशिक्षण के साथ वितरित किए कृषि इनपुट – सरसों की उत्पादकता बढ़ाने, खेती की लागत कम करने तथा मृदा स्वास्थ्य में सुधार के उद्देश्य से सॉलिडरिडाड संस्था द्वारा द सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SEA) के सहयोग से वेजिटेबल ऑयल मिशन के अंतर्गत मंदसौर जिले में सरसों मॉडल फार्म कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में 25 नवंबर 2026 को किसान प्रशिक्षण केंद्र, सीतामऊ में किसान प्रशिक्षण एवं कृषि इनपुट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 50 किसानों ने भाग लिया। इस दौरान, कृषि विभाग के कृषि विस्तार अधिकारी धीरज गेहलोत ने किसानों को सरसों की बेहतर पैदावार के लिए वैज्ञानिक कृषि तकनीकों, संतुलित पोषण प्रबंधन, फसल देखभाल एवं मृदा स्वास्थ्य संरक्षण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने किसानों को इन तकनीकों को अपने खेतों में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

मंदसौर में 350 सरसों मॉडल फार्म स्थापित

इस अवसर पर सॉलिडरिडाड के अरविंद पाटीदार ने बताया कि चालू रबी सीजन में मंदसौर जिले में ‘350 सरसों मॉडल फार्म स्थापित किए गए हैं।’ इन मॉडल फार्मों के माध्यम से किसानों को वैज्ञानिक एवं टिकाऊ कृषि तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन कराया जा रहा है। इसके लिए जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है, जिनके माध्यम से मॉडल फार्म संचालित करने वाले किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन के साथ आवश्यक कृषि इनपुट भी वितरित किए जा रहे हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उन्होंने बताया कि मॉडल फार्म का उद्देश्य किसानों को बेहतर कृषि पद्धतियों से जोड़ना, सरसों की उत्पादकता बढ़ाना, खेती की लागत कम करना तथा मृदा स्वास्थ्य में सुधार करना है। ये मॉडल फार्म आसपास के अन्य किसानों के लिए भी सीखने और वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने का प्रभावी माध्यम बनेंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

प्रशिक्षण के साथ किसानों वितरित किए कृषि इनपुट

कार्यक्रम के दौरान चयनित मॉडल फार्म संचालित करने वाले किसानों को सल्फर, ट्राइकोडर्मा, पीएसबी (फॉस्फेट सॉल्युबलाइजिंग बैक्टीरिया) एवं नीम ऑयल जैसे कृषि इनपुट वितरित किए गए। इन इनपुट के उपयोग से किसानों को मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, पोषक तत्वों की उपलब्धता एवं फसल संरक्षण की बेहतर पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

इस पहल के माध्यम से मंदसौर जिले में सरसों की खेती को अधिक उत्पादक, कम लागत वाली एवं टिकाऊ बनाने के साथ-साथ किसानों के बीच वैज्ञानिक कृषि तकनीकों का विस्तार किया जा रहा है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture