गौतमपुरा में किसान मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित
26 नवंबर 2026, (शैलेष ठाकुर, कृषक जगत, देपालपुर): गौतमपुरा में किसान मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित – किसानों के बीच आपसी संवाद, सम्मान और आधुनिक कृषि तकनीक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सांवरिया हार्वेस्टर शोरूम, गौतमपुरा के संचालक श्री कान्हा कमल सिंह पटेल द्वारा किसान मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया , जिसमें गौतमपुरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से 500 से अधिक किसानों ने सहभागिता की।
छोटे किसान से उद्यमी तक का सफर – श्री कान्हा कमल सिंह पटेल ने अपने सफर की शुरुआत एक छोटे किसान के रूप में की। खेती में मेहनत, नवाचार और नई सोच के बल पर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। 26 जनवरी 2024 को उन्हें कृषक अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं गाजर की खेती में मध्यप्रदेश में सर्वाधिक उत्पादन की उपलब्धि भी उनके नाम रही। किसानों की जरूरतों और कृषि कार्यों में आने वाली चुनौतियों को समझते हुए उन्होंने आधुनिक कृषि मशीनरी किसानों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इसी उद्देश्य से फार्मलाइन कंपनी के साथ जुड़कर गौतमपुरा में सांवरिया हार्वेस्टर शोरूम की शुरुआत की गई । श्री पटेल ने कहा कि किसान हमारे लिए केवल ग्राहक नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा हैं। पिछले दो वर्षों में 100 से अधिक किसानों ने हम पर विश्वास जताया है। हमारा प्रयास है कि किसानों को बेहतर सर्विस, समय पर स्पेयर पार्ट्स और जरूरत पड़ने पर तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि खेती के महत्वपूर्ण समय में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
समारोह में फार्मलाइन कंपनी के मार्केटिंग हेड श्री गुरुबक्श, श्री चेतराम पाटीदार, श्री लाल सिंह आंजना एवं श्री सतीश पांचाल विशेष रूप से उपस्थित थे । कंपनी के अधिकारियों द्वारा किसानों को हार्वेस्टर की आधुनिक तकनीक, एडवांस फीचर्स, मशीन के उचित रखरखाव और आगामी गेहूं सीजन में बेहतर प्रदर्शन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां गई । साथ ही किसानों की जिज्ञासाओं और तकनीकी सवालों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर गत दो वर्षों में फार्मलाइन हार्वेस्टर खरीदने वाले 100 से अधिक किसानों का स्वागत कर उन्हें स्मृति स्वरूप तस्वीर भेंट की गई ।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


