नर्मदापुरम: बीज निगम प्रक्षेत्र बाबई में पहली बार सुपर सीडर से हुई गेहूं की बोनी
26 नवंबर 2026, नर्मदापुरम: नर्मदापुरम: बीज निगम प्रक्षेत्र बाबई में पहली बार सुपर सीडर से हुई गेहूं की बोनी – मध्य प्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम के प्रक्षेत्र बाबई (माखन नगर) में आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल खेती को बढ़ावा देने की दिशा में नवाचार किया गया है। प्रक्षेत्र के 27 हेक्टेयर क्षेत्र में पहली बार कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत अनुदान पर प्राप्त ‘सुपर सीडर’ से गेहूं की बोनी सफलतापूर्वक की गई।
प्रक्षेत्र प्रबंधक ने बताया कि प्रक्षेत्र बाबई में क्षेत्रीय किसानों को उच्च गुणवत्ता युक्त एवं शुद्ध बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गेहूं की उन्नत किस्मों के ब्रीडर सीड से विधिवत बीज उत्पादन कार्यक्रम लिया जाता है। इस वर्ष सुपर सीडर के उपयोग से एक ही बार में खेत की जुताई, पिछली फसल के अवशेषों (नरवाई) को मिट्टी में मिलाने तथा गेहूं के बीज व खाद की बोनी का कार्य एक साथ संपन्न हुआ। इससे समय, डीजल और श्रम लागत में भारी बचत के साथ मिट्टी की उर्वरता में भी सुधार होगा।
प्रक्षेत्र प्रबंधक ने किसानों से अपील की है कि वे नरवाई में आग लगाने के बजाय शासन की अनुदान योजनाओं का लाभ उठाकर सुपर सीडर जैसे आधुनिक यंत्र अपनाएं। इच्छुक किसान प्रक्षेत्र बाबई आकर यंत्र की कार्यप्रणाली तथा ब्रीडर सीड से तैयार हो रही गेहूं की फसल का अवलोकन कर सकते हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


