Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रायसेन के किसान का कमाल! प्राकृतिक तरीके से उगाए टमाटर, 5 हजार खर्च कर कमाए 1 लाख

26 नवंबर 2026, रायसेन: रायसेन के किसान का कमाल! प्राकृतिक तरीके से उगाए टमाटर, 5 हजार खर्च कर कमाए 1 लाख – मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के किसान प्राकृतिक खेती अपनाकर कम लागत में बेहतर उत्पादन और अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं। ऐसी ही सफलता की कहानी विकासखंड गैरतगंज के ग्राम अगरियाकलां निवासी किसान लालजी रजक की है। उन्होंने अपनी तीन बीघा जमीन पर प्राकृतिक तरीके से सब्जियों की खेती शुरू की और कम लागत में बेहतर उत्पादन हासिल किया।

5 हजार की लागत में टमाटर से कमाए 1 लाख रुपये

किसान लालजी रजक ने पारंपरिक खेती के साथ प्राकृतिक कृषि पद्धतियों को अपनाते हुए जीवामृत और बीजामृत का उपयोग शुरू किया। वे इन प्राकृतिक उत्पादों को स्वयं घर पर ही तैयार करते हैं। इससे उन्हें बाजार से महंगे उत्पाद खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती और खेती की लागत में भी कमी आती है। इसका परिणाम यह रहा कि टमाटर की खेती में उन्हें मात्र 4 से 5 हजार रुपये खर्च करने पड़े, जबकि उत्पादित टमाटर की उपज का मूल्य लगभग एक लाख रुपये रहा।

प्लास्टिक मल्च और ड्रिप सिंचाई तकनीक का उपयोग

खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए लालजी रजक ने आधुनिक तकनीकों को भी अपनाया है। उन्होंने खेत में प्लास्टिक मल्च का उपयोग कर खरपतवार नियंत्रण किया। इससे मिट्टी की नमी बनाए रखने में मदद मिलती है और फसलों की वृद्धि भी बेहतर होती है। इसके साथ ही ड्रिप सिंचाई पद्धति अपनाकर पानी की बचत करते हुए फसलों को आवश्यकतानुसार सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

दूसरे किसानों को भी कर रहे प्रेरित

लालजी रजक वर्तमान में आत्मा परियोजना से जुड़े हुए हैं। वे स्वयं प्राकृतिक खेती से लाभ प्राप्त करने के साथ ही दूसरे किसानों को भी इसके लिए प्रेरित और जागरूक कर रहे हैं। उनका मानना है कि किसान प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर उपयोग करें और खेती में नई तकनीकों को अपनाएं तो कम लागत में गुणवत्तापूर्ण उत्पादन प्राप्त कर अपनी आय बढ़ा सकते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture