Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सुपर सीडर तकनीक से धान के खेत में गेहूं की बोनी, किसानों को समय, श्रम और डीजल की बचत

26 नवंबर 2026, भोपाल: सुपर सीडर तकनीक से धान के खेत में गेहूं की बोनी, किसानों को समय, श्रम और डीजल की बचत – कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने तथा किसानों की लागत कम कर खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में सुपर सीडर मशीन उपयोगी साबित हो रही है। इसी क्रम में आज विदिशा जिले के ग्राम बेरखेड़ी जेतु में एक किसान के धान के खेत में सुपर सीडर मशीन के माध्यम से बोनी का कार्य किया गया।

सुपर सीडर तकनीक की विशेषता यह है कि इसके माध्यम से खेत में मौजूद फसल अवशेष (नरवाई) को जलाए बिना सीधे बोनी की जा सकती है। इससे किसानों को खेत की बार-बार जुताई और अन्य कृषि कार्यों में लगने वाले समय, श्रम एवं डीजल की बचत होती है। साथ ही कम समय में अधिक क्षेत्र में बोनी का कार्य पूरा किया जा सकता है।

इस तकनीक में सुपर सीडर मशीन नरवाई के बीच से ही बीज की बोनी करती है। खेत में बचे फसल अवशेष जमीन की सतह पर फैलकर मल्च (पलवार) का कार्य करते हैं। इससे मिट्टी की नमी बनाए रखने में मदद मिलती है तथा फसल अवशेषों का उपयोग खेत की उर्वरता और मृदा संरक्षण की दृष्टि से भी लाभकारी हो सकता है। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

सुपर सीडर से बोनी करने का एक महत्वपूर्ण लाभ यह है कि किसानों को नरवाई जलाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। इससे पर्यावरण प्रदूषण पर अंकुश लगाने के साथ ही मिट्टी के प्राकृतिक गुणों और जैविक गतिविधियों के संरक्षण में भी सहायता मिलती है। आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग खेती को कम खर्चीला, समय की बचत करने वाला और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ग्राम बेरखेड़ी जेतु में सुपर सीडर से की गई बोनी किसानों के लिए फसल अवशेष प्रबंधन एवं उन्नत कृषि तकनीक अपनाने हेतु अभिप्रेरित किया जा रहा है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture