आत्मा गवर्निंग बोर्ड में विभिन्न गतिविधियों पर सहमति
26 नवंबर 2026, आगर मालवा (कृषक जगत): आत्मा गवर्निंग बोर्ड में विभिन्न गतिविधियों पर सहमति -सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) बोर्ड एवं नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग की जिला स्तरीय निगरानी समिति संयुक्त बैठक में विभिन्न गतिविधियों पर सह मति बनी। कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
इनमें कृषक प्रशिक्षण, कृषक भ्रमण, कृषक संगोष्ठी, प्रदर्शन एवं क्षमता विकास आदि कार्यक्रमों का अनुमोदन किया । बैठक में कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीणा, उप संचालक कृषि श्री गोपेश पाठक, परियोजना संचालक आत्मा श्री पीयूष सोलंकी, उप संचालक पशुपालन डॉ. एम.एल.जारोलिया, उप संचालक उद्यानिकी श्री अर्जुन सिंह राजपूत, एसडीओ अभियांत्रिकी श्री अंशुल बारोट एस ए डी ओ श्री जगत डाबर, सहकारी बैंक अधिकारी श्री रविंद्र शर्मा, मत्स्य पालन श्री जितेंद्र यादव सहित कृषि विभाग एवं आत्मा परियोजना के अधिकारी-कर्मचारी, कृषक उपस्थित थे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


