Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कटनी में फोर्टीफाइड चावल के ट्रक गायब, खाद्य मंत्री ने दिए जांच के निर्देश; सात दिन में मांगी रिपोर्ट

26 नवंबर 2026, कटनी: कटनी में फोर्टीफाइड चावल के ट्रक गायब, खाद्य मंत्री ने दिए जांच के निर्देश; सात दिन में मांगी रिपोर्ट – मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कटनी जिले से फोर्टीफाइड चावल के गुमशुदगी की जानकारी सामने आने के बाद प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए भोपाल से वरिष्ठ अधिकारियों का दल गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अपर मुख्य सचिव खाद्य  के.सी. गुप्ता को सात दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा है।

खाद्य मंत्री राजपूत ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच निष्पक्षता और गंभीरता से की जाए, ताकि पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति सामने आ सके। जांच में यदि किसी अधिकारी, कर्मचारी या परिवहनकर्ता की लापरवाही अथवा संलिप्तता सामने आती है, तो उसके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जा सकेगी।

फोर्टीफाइड चावल से भरे ट्रकों के गायब होने का मामला खाद्यान्न परिवहन व्यवस्था, निगरानी तंत्र और प्रशासनिक जवाबदेही से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। ऐसे में जांच के माध्यम से यह पता लगाया जाएगा कि परिवहन प्रक्रिया में कहां चूक हुई और जिम्मेदार लोगों की भूमिका क्या थी। उन्होंने कहा है कि सार्वजनिक वितरण एवं खाद्यान्न प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं में पारदर्शिता बनाए रखना और सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग को रोकना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें