धानुका द्वारा बेरछा में किसान गोष्ठी आयोजित
25 नवंबर 2026, इंदौर: धानुका द्वारा बेरछा में किसान गोष्ठी आयोजित – बेरछा गांव में धानुका एग्रीटेक लिमिटेड एवं भारत बीज भंडार बेरछा मंडी के संयुक्त तत्वावधान में एक किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया . जिसमें मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केंद्र शाजापुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ एस एस धाकड़ सा, डॉ डी के तिवारी , श्री भारत सिंह नाहर, धानुका कंपनी के श्री अखिल शर्मा ,श्री निखिल मालवीय ,श्री उर्वेश मिश्रा एवं एसएडीओ श्री विजय गामी मौजूद थे। इस संगोष्ठी में बेरछा क्षेत्र के 20 गांवों के किसानों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में धानुका एग्रीटेक लि द्वारा किसानों को कृषि की नई तकनीक के अलावा कंपनी उत्पादों की जानकारी एवं उनकी विशेषताओं से अवगत कराया । स्वागत भाषण टीएम शाजापुर सुश्री अनुपमा पांडे ने दिया । संगोष्ठी का संचालन श्री सुनील नाहर ने किया तथा आभार निखिल मालवीय ने माना।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


