राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

जायद की बोनी 68 लाख हेक्टेयर में हुई

Share

02 मई 2024, नई दिल्ली: जायद की बोनी 68 लाख हेक्टेयर में हुई – देश में जायद (ग्रीष्मकालीन) फसलों की बुवाई अब तक 68.17 लाख हेक्टेयर में हुर्ई है जो गत वर्ष की तुलना में लगभग 4 लाख हेक्टेयर अधिक है। गत वर्ष अब तक 64.38 लाख हेक्टेयर में फसलें बोई गई थीं।

कृषि मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 27 अप्रैल तक जारी आंकड़ों के मुताबिक धान की बोनी 29.87 लाख हेक्टेयर में हुई है जो गत वर्ष से लगभग 2.5 लाख हेक्टेयर अधिक है। क्योंकि गत वर्ष अब तक 27.43 लाख हेक्टेयर में धान की बुवाई हो गई थी। इस वर्ष दलहनी फसलों का कुल क्षेत्र 16.38 लाख हेक्टेयर रहा वहीं वर्ष 2023 में कुल क्षेत्र 16.18 लाख हेक्टेयर क्षेत्र था। इसमें मुख्य रूप से मूंग 13.30 लाख हेक्टेयर में बोई गई है, जबकि गत वर्ष अब तक मूंग की बोनी 12.88 लाख हेक्टेयर में हुई थी। इसी प्रकार उड़द की बोनी 2.85 लाख हेक्टेयर में हो गई है, जो गत वर्ष अब तक 3.01 लाख हेक्टेयर में बोई गई थी। अन्य दलहनी फसलें भी 23 हजार हेक्टेयर में बोई गई है।

अब तक तिलहनी फसलों का कुल रकबा 10.01 लाख हेक्टेयर रहा वहीं गत वर्ष अब तक 9.78 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। इसके तहत मूंगफली की बुवाई 4.61 लाख हेक्टेयर में हुई है, जो गत वर्ष 4.57 लाख हेक्टेयर में हुई थी। इसी प्रकार तिल की बोनी 4.82 लाख हेक्टेयर में हो गई है, जो गत वर्ष 4.58 लाख हेक्टेयर में हुई थी। अन्य तिलहनी फसलों की बोनी भी 24 हजार हेक्टेयर में हो गई है।  इसी प्रकार अब तक मोटे अनाज की बोनी 11.91 लाख हेक्टेयर में हुई है। जो गत वर्ष अब तक 11.05 लाख हेक्टेयर में हो गई थी। मोटे अनाजों के तहत बाजरा की बोनी 4.64 लाख हेक्टेयर में, मक्का 6.75 लाख हेक्टेयर में बोया गया है जो गत वर्ष क्रमश: 4.45 एवं 6.21 लाख हेक्टेयर में बोया गया था।

ग्रीष्मकालीन (जायद) फसलों की बुवाई स्थिति 27 अप्रैल तक (लाख हेक्टेयर)

फसलबुवाई का क्षेत्र वर्ष 2024बुवाई का क्षेत्र वर्ष 2023
चावल  29.8727.43
दालें16.3816.18
मूंग13.312.88
उड़द2.853.01
अन्य दालें0.230.29
तिलहन10.019.71
मूँगफली4.614.57
सूरजमुखी0.330.3
तिल  4.824.58
अन्य तिलहन0.24 0.26
मोटा अनाज11.9111.05
बाजरा 4.644.45
मक्का6.756.21
कुल68.1764.38

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

To view e-paper online click below link: http://www.krishakjagat.org/kj_epaper/epaper_pdf/epaper_issues/mp/mp_35_2024/Krishak_jagat_mp_35_2024.pdf

To visit Hindi website click below link:

www.krishakjagat.org

To visit English website click below link:

www.en.krishakjagat.org

Share
Advertisements