Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नरसिंहपुर कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया

09 अप्रैल 2024, नरसिंहपुर: नरसिंहपुर कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया – रबी विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर किये जा रहे उपार्जन के तहत नरसिंहपुर जिले के अंश वेयर हाउस तिंदनी में की जा रही गेहूं खरीदी का निरीक्षण कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों से चर्चा भी की।

कलेक्टर ने  समक्ष तौल- कांटे पर बोरियों का वजन भी करवाया। उन्होंने जानकारी ली कि जिले में उपार्जन केन्द्रों पर रखे गये तौल- कांटे संबंधित विभाग द्वारा सत्यापित किये गये हैं अथवा नहीं। यहां उन्होंने बोरियों पर लगाये गये टैग को भी देखा। इस अवसर पर मध्य प्रदेश वेयरहाउस लॉजिस्टिक, नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी भी उपस्थित थे।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें