Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

चंबल संभाग में कई जगह वर्षा, 6  जिलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा संभावित

03 सितम्बर 2022, इंदौर: चंबल संभाग में कई जगह वर्षा, 6  जिलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा संभावित – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले  24 घंटों में मध्यप्रदेश के चंबल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर तथा रीवा,जबलपुर, सागर,शहडोल , भोपाल,इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। राज्य में दीर्घवधि औसत से 20 % अधिक वर्षा हो चुकी है। पूर्वी मध्यप्रदेश में औसत से 6 % अधिक और पश्चिमी  मध्यप्रदेश में औसत से 33 % अधिक वर्षा हो चुकी है। फिर भी अगस्त अंत तक पश्चिमी मध्यप्रदेश के तीन जिलों दतिया,झाबुआ और अलीराजपुर तथा पूर्वी मध्यप्रदेश के दो जिलों रीवा और सीधी में सामान्य से कम वर्षा हुई है। नीमच जिले के मनासा  में सर्वाधिक 46  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

पश्चिमी मध्य प्रदेश – नीमच (मनासा – 46), दतिया (भांडेर – 45, इंदरगढ़ – 17, सिटी – 4.4), श्योपुर कलां (सिटी – 38, वीरपुर – 14, विजयपुर – 10, बड़ौदा – 8), मुरैना  (सबलगढ़ – 37, कैलारस – 4, अम्बाह – 4), मंदसौर (शामगढ़ – 34.4, सीतामऊ – 14.6, सुवासरा – 1.8), भिंड (मिहौना – 32, रौन – 14, सिटी – 5, लहार – 2),इंदौर (एयरपोर्ट – 31.4, महू – 7),बैतूल (भीमपुर – 30, चिचोली – 17, भैंसदेही – 5), ग्वालियर (चिनौर – 20, घाटीगांव – 6.2, सिटी -ट्रेस ), विदिशा (सिरोंज – 15, कुरवाई ओ आर  – 4.8, कुरवाई एनआर  – 3.5),शिवपुरी (बदरवास – 14, पिछोर – 7, करैरा – 1), देवास (सिटी – 13),धार (सरदारपुर – 11),नर्मदापुरम (पचमढ़ी – 4.4),बुरहानपुर (सिटी – 2),अशोकनगर (सिटी – 1),अलीराजपुर (चं.शे.आ. नगर – 1),धोलावाड़ – 14,  पचमढ़ी – 4.4 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

पूर्वी मध्य प्रदेश -सतना (बिरसिंहपुर – 30),अनूपपुर (अमरकंटक – 15.4),रीवा (जवा – 15, सिरमौर – 4.2, त्यौंथर – 2),निवाड़ी (सिटी – 15),पन्ना (अमानगंज – 11.6, गुनौर – 8, अजयगढ़ – 0.6),सिवनी (लखनादौन – 9.7, घनसौर – 1),डिंडोरी (बजाग – 9),छिंदवाड़ा (उमरेठ – 8.6, तमिया – 3, सिटी – 2.4, एग्रो ओब्स  – 1.6),उमरिया (पाली – 8.4, सिटी – 3.4, मानपुर – 3, नौरोजाबाद – 2.6),मंडला (घुघरी – 7),दमोह (मड़ियाहार केवीके  – 0.5),शहडोल (कल्याणपुर केवीके  – 0.5),बालाघाट (मलाजखंड – ट्रेस ),अमरकंटक – 15.4,   पेंच – 7.8, बॉंधवगढ़ – 3.4  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: मंदसौर मंडी में नई सोयाबीन का श्री गणेश; 11 हज़ार प्रति क्विंटल की सर्वाधिक बोली

मौसम केंद्र ने  आगामी 24 घंटों का जो पूर्वानुमान व्यक्त किया है उसके अनुसार रीवा, सतना,सीधी, सिंगरौली ,शहडोल,एवं बालाघाट जिलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। जबकि जबलपुर, सागर,भोपाल,नर्मदापुरम एवं चम्बल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें  पड़ सकती हैं। इसके अलावा कटनी, गुना, विदिशा,रायसेन,देवास,दमोह,सागर ,सिवनी और छिंदवाड़ा जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने/गिरने की संभावना है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )