Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसान सम्मेलन में सोनालिका के 51 रोटावेटर एवं 1 हार्वेस्टर वितरित

06 सितम्बर 2022, छिन्दवाड़ा: किसान सम्मेलन में सोनालिका के 51 रोटावेटर एवं 1 हार्वेस्टर वितरित – उन्नत कृषि कार्य को लाभ का व्यवसाय बनाने हेतु आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग की जानकारी देने हेतु सोनालिका इंडस्ट्रीज के अधिकृत वितरक मे.न्यू इंडिया ट्रेडर्स छिन्दवाड़ा के द्वारा गत दिनों किसान सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर किसानों को 51 सोनालिका रोटावेटर एवं 1 हार्वेस्टर का वितरण किया गया।

किसान सम्मेलन में कृषि अनुसंधान केंद्र चंदनगांव के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विजय पराड़कर ने आधुनिक कृषि कार्य में कृषि यंत्रों के उपयोग पर चर्चा कर किसानों को जिले में कृषि व्यवसाय को परंपरागत कृषि के साथ -साथ आधुनिक तरीके से कृषि कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। में.न्यू इंडिया ट्रेडर्स छिन्दवाड़ा के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अरविंद नेमा ने बताया कि किसान सम्मेलन में किसानों को 51 सोनालिका रोटावेटर एवं 1 हार्वेस्टर वितरित किए गए ।

इस अवसर पर सोनालिका इंडस्ट्रीज के सेल्स विभाग के श्री कुलदीप सिंह श्री डी.पी.शर्मा,श्री आशीष शर्मा,श्री सुखवेंद्र द्विवेदी,श्री प्रभात दुबे,श्री बूटा सिंह एवं अन्य ने कृषि यंत्रों की तकनीकी जानकारी दी। किसान सम्मेलन को श्री परेश सक्सेना एवं प्रफुल्ल साहू ने भी संबोधित किया। सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक श्री उमेश प्रजापति विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन में.न्यू इंडिया ट्रेडर्स के श्री मयंक नेमा किया और आभार प्रदर्शन श्री प्रियंक नेमा ने किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: सोयाबीन मंडी रेट (03 सितम्बर 2022 के अनुसार); खातेगांव मंडी में रहा अधिकतम रेट

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )