शाजापुर: 18 जुलाई तक चलेगा दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान
17 जुलाई 2026, शाजापुर: शाजापुर: 18 जुलाई तक चलेगा दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान – पशुपालकों की आय में वृद्धि, दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा 13 जुलाई 2026 से 18 जुलाई 2026 तक “दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान विभागीय अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी एवं मैत्री गौ सेवक जिले के पशुपालकों के घर-घर जाकर उनसे प्रत्यक्ष संपर्क स्थापित करेंगे। इस दौरान पशुपालकों को नस्ल सुधार, संतुलित पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य प्रबंधन, टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान तथा सेक्स-सॉर्टेड सीमेन के उपयोग एवं उससे होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।
पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप संचालक डॉ. प्रशांत महाडिक ने बताया कि अभियान के अंतर्गत विशेष रूप से तीन से चार गोवंश एवं भैंस वंशीय पशु रखने वाले पशुपालकों के घर प्रशिक्षित विभागीय अमले द्वारा जाकर मार्गदर्शन एवं आवश्यक तकनीकी सलाह दी जाएगी। उन्होंने बताया कि दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का यह तृतीय चरण है, जिसकी अवधि 6 दिवस निर्धारित की गई है। आवश्यकता पड़ने पर अभियान की अवधि को अधिकतम 9 दिवस तक बढ़ाया जा सकता है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक पशुपालन को बढ़ावा देकर दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करना तथा पशुपालकों को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक

