देवास : राकेश ने ड्रैगन फ्रूट की खेती कर बढ़ाई अपनी आय
05 नवंबर 2026, देवास: देवास : राकेश ने ड्रैगन फ्रूट की खेती कर बढ़ाई अपनी आय – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किसान हितैषी योजनाएं संचालित की जा रही है तथा किसानों को आधुनिक पद्धति से खेती करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कृषकगण कृषि विभाग एवं उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में खेती कर रहे हैं तथा खेती को लाभ का व्यवसाय बनाकर अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं। इन्हीं किसानों में विकासखंड टोंकखुर्द के ग्राम रंदनखेड़ी के प्रगतिशील किसान श्री राकेश पटेल हैं, जिन्होंने परंपरागत खेती से हटकर उद्यानिकी फसलों की दिशा में एक सफल प्रयोग किया है।
कृषक राकेश पटेल ने बताया कि वर्ष 2024 में उन्होंने प्रायोगिक तौर पर (ट्रायल बेसिस पर) ड्रैगन फ्रूट के 150 पौधे लगाए थे। शुरुआती सफलता और बेहतर मुनाफे से प्रोत्साहित होकर उन्होंने अपने खेत में 2,000 और नए पौधे लगाकर ड्रैगन फ्रूट की खेती का विस्तार किया।
कृषक श्री राकेश पटेल का कहना है कि ड्रैगन फ्रूट की इस फसल से उन्हें अच्छा मुनाफा हुआ है और आने वाले साल में बंपर उत्पादन की संभावना है। अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने पिता की अनवरत मेहनत और उद्यानिकी विभाग से मिले सही मार्गदर्शन व सहयोग को दिया है। उन्होंने किसानों को प्रोत्साहित करने वाली योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


