Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इसलिए जरूरी है ई- केवाईसी किसान भी आ रहे है आगे

29 जनवरी 2025, भोपाल: इसलिए जरूरी है ई- केवाईसी किसान भी आ रहे है आगे – मध्यप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को ई केवाईसी कराना जरूरी है और इस मामले में सूबे के किसानों ने भी बाजी मारी है अर्थात किसानों द्वारा भी ई केवाईसी कराने का सिलसिला जारी है। गौरतलब है कि राज्य शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए बिजली उपभोक्ताओं को ई केवाईसी कराना अनिवार्य है और योजनाओं का  लाभ किसानों को भी मिलता है, लिहाजा प्रदेश के किसानों द्वारा ई केवायसी कराई जा रही है। 

 उपाय ऐप के जरिए भी

उपभोक्ताओं से कहा गया है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के उपाय ऐप के जरिए भी केवाईसी करा सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध उपाय ऐप डाउनलोड कर बिजली उपभोक्ता समग्र केवायसी में अपना उपभोक्ता क्रमांक एवं समग्र क्रमांक दर्ज करने के बाद लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज कर केवाईसी प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं। केवाईसी प्रक्रिया के तहत अब तक 06 लाख 33 हजार 613 उपभोक्ताओं ने सफलतापूर्वक केवाईसी करा ली है।

कहां कितनी हुई ई- केवाईसी

कंपनी ने बताया है कि केवायसी प्रक्रिया के तहत नर्मदापुरम ग्रामीण में 71 हजार 654, बैतूल ग्रामीण में 88 हजार 176, राजगढ़ ग्रामीण में 43 हजार 929, शहर वृत्त भोपाल में 54 हजार 581, भोपाल ग्रामीण में 37 हजार 893, गुना ग्रामीण में 32 हजार 092, विदिशा ग्रामीण में 45 हजार 581, सीहोर ग्रामीण में 23 हजार 720, ग्वालियर ग्रामीण में 20 हजार 995, शहर वृत्त ग्वालियर में 41 हजार 993, अशोकनगर ग्रामीण में 20 हजार 615, दतिया ग्रामीण में 23 हजार 592, रायसेन ग्रामीण में 43 हजार 618, शिवपुरी ग्रामीण में 24 हजार 291, हरदा ग्रामीण में 19 हजार 939, श्योपुर ग्रामीण में 09 हजार 340, मुरैना ग्रामीण में 21 हजार 708 एवं भिण्ड ग्रामीण में 09 हजार 999 बिजली उपभोक्ताओं की केवायसी की गई है। गौरतलब है कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के अंतर्गत आने वाले 16 जिलों के बिजली उपभोक्ताओं के बिजली संबंधी व्यक्तिगत विवरण को कंपनी के रिकार्ड में अपडेट करने के लिए नो योर कंज्यूमर (केवायसी) प्रक्रिया शुरू की है। कंपनी द्वारा नो योर कंज्यूमर (केवायसी) प्रक्रिया के तहत बिजली उपभोक्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी जैसे समग्र आईडी, मोबाइल नंबर एवं बैंक खाता इत्यादि की जानकारी को अपडेट किया जा रहा है। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com