Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

गणतंत्र दिवस पर शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से की सीधी बात, MSP पर रखी राय

27 जनवरी 2025, नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस पर शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से की सीधी बात, MSP पर रखी राय – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूसा परिसर, नई दिल्ली में विशेष रूप से आमंत्रित किसानों से मुलाकात की और संवाद किया। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा, “किसान हमारा भगवान है और किसान की सेवा ही भगवान की सेवा है।” इस मौके पर उन्होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), प्राकृतिक खेती, फसल विविधिकरण और किसानों को टेक्नोलॉजी से जोड़ने जैसे विषयों पर चर्चा की। गणतंत्र दिवस परेड में किसानों की भागीदारी को उन्होंने ‘लोकतंत्र की असली जीत’ करार दिया।

गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार किसानों की भागीदारी

मंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से इस बार गणतंत्र दिवस परेड में किसानों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। उन्होंने इसे ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा, “गणतंत्र दिवस है जनता का, जनता के लिए, जनता के द्वारा शासन। अगर इस दिन किसान नहीं हों तो क्या गणतंत्र दिवस पूरा होगा? मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दूंगा कि आज परेड में देश का किसान शामिल हुआ है।”

किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य दिलाने के लिए सरकार ‘खेत से सीधे उपभोक्ता तक’ के मॉडल पर काम कर रही है। चौहान ने कहा कि इस मॉडल से बिचौलियों की भूमिका कम होगी और किसानों को उनकी उपज का अधिकतम लाभ मिलेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

MSP और टेक्नोलॉजी के माध्यम से किसान सशक्तिकरण

चौहान ने किसानों को आश्वासन दिया कि MSP पर फसलों की खरीद जारी रहेगी और सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि उन्हें उनके परिश्रम का पूरा मूल्य मिले। उन्होंने टेक्नोलॉजी के उपयोग पर भी जोर देते हुए कहा, “हम किसानों की समस्याओं का समाधान टेक्नोलॉजी के माध्यम से कर रहे हैं। आधुनिक तकनीकों से खेती करना समय की मांग है।” उन्होंने यह भी बताया कि सरकार डिजिटल एग्रीकल्चर, ड्रोन टेक्नोलॉजी और स्मार्ट फार्मिंग को बढ़ावा दे रही है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के किसान उपस्थित थे। उन्होंने MSP, फसल बीमा योजना, प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और कृषि बाजार से जुड़े मुद्दों को उठाया। इस दौरान चौहान ने किसानों को केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें जागरूक करने की बात कही।

उन्होंने कहा, “हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के लिए लगातार नई योजनाएँ बना रहे हैं। विकसित भारत के लिए किसानों का समृद्ध होना आवश्यक है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय इस दिशा में हर संभव प्रयास कर रहा है।” उन्होंने यह भी कहा, “मैं अपने आप को मंत्री नहीं समझता, किसानों का सेवक समझता हूँ। आपकी सेवा मेरे लिए भगवान की पूजा है।”

कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए योजनाएँ जारी

सरकार फसल विविधिकरण, प्राकृतिक खेती और डिजिटल कृषि को बढ़ावा देने पर ध्यान दे रही है। चौहान ने बताया कि सरकार किसानों को नई तकनीक, जलवायु-अनुकूल खेती और जैविक उत्पादों की ओर ले जाने के लिए विभिन्न प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, “किसानों की समृद्धि मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों के साथ संवाद और उनकी गणतंत्र दिवस परेड में भागीदारी इस बात को दर्शाती है कि कृषि क्षेत्र को सरकार विशेष महत्व दे रही है। हालांकि, किसानों की वास्तविक चुनौतियों और उनकी मांगों पर सरकार की योजनाओं का कितना असर होगा, यह भविष्य में देखने वाली बात होगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com