Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

खाद्यान्न उत्पादन का नया रिकॉर्ड देश में 3785लाख टन से अधिक पहुंचा उत्पादन

दलहन, तिलहन और मोटे अनाज के उत्पादन में भी बढ़ोतरी; खरीफ 2026-27 में 1671.43 लाख टन खाद्यान्न उत्पादन का अनुमान

26 नवंबर 2026, नई दिल्ली: खाद्यान्न उत्पादन का नया रिकॉर्ड देश में 3785लाख टन से अधिक पहुंचा उत्पादन – देश के किसानों की मेहनत और कृषि क्षेत्र में हो रहे बदलावों के चलते भारत ने खाद्यान्न उत्पादन में नया रिकॉर्ड बनाया है। केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जारी वर्ष 2025-26 के अंतिम उत्पादन अनुमानों के अनुसार, देश में कुल 3785.38 लाख टन खाद्यान्न का उत्पादन हुआ है। यह अब तक का सर्वाधिक उत्पादन है।

पिछले वर्ष 2024-25 में देश में 3577.32 लाख टन खाद्यान्न पैदा हुआ था। इस तरह एक साल में उत्पादन में 208.06 लाख टन की बढ़ोतरी हुई है। इसका मतलब है कि देश में अनाज उत्पादन लगातार बढ़ रहा है और किसानों की मेहनत से खाद्य सुरक्षा मजबूत हो रही है।

चावल और गेहूं उत्पादन में बड़ी उपलब्धि

देश में चावल और गेहूं का उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

o    चावल: 1551.54 लाख टन उत्पादन हुआ, जो पिछले साल से 49.70 लाख टन अधिक है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

o    गेहूं: 1220.64 लाख टन उत्पादन हुआ, जो पिछले साल के मुकाबले 41.19 लाख टन अधिक है।

o    मक्का: 550.25 लाख टन उत्पादन हुआ, जबकि पिछले साल यह 434.09 लाख टन था।

o    मोटे अनाज: कुल उत्पादन 740.80 लाख टन रहा।

o    श्री अन्न (मिलेट्स): 172.09 लाख टन उत्पादन दर्ज किया गया।

दलहन उत्पादन बढ़ा, मूंग ने बनाया नया रिकॉर्ड

देश में दालों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में दलहन उत्पादन में हुई बढ़ोतरी किसानों के लिए अच्छी खबर है। वर्ष 2025-26 में कुल दलहन उत्पादन 272.40 लाख टन रहा, जबकि पिछले साल यह 256.83 लाख टन था। यानी उत्पादन में 15.57 लाख टन की वृद्धि हुई।

प्रमुख दलहनी फसलों का उत्पादन इस प्रकार रहा:

o    चना : 125.13 लाख टन

o    मूंग : 43.96 लाख टन

o    तुअर (अरहर) : 35.99 लाख टन

मूंग का उत्पादन रिकॉर्ड 43.96 लाख टन तक पहुंचना दलहन क्षेत्र की एक बड़ी उपलब्धि है। किसानों के लिए दालों की खेती में अच्छी संभावनाएं हैं। हालांकि बुवाई से पहले अपने क्षेत्र की जलवायु, मिट्टी और बाजार की मांग को ध्यान में रखना जरूरी है।

तिलहन उत्पादन में भी बढ़ोतरी

खाद्य तेलों की घरेलू जरूरत को पूरा करने के लिए तिलहन की खेती को बढ़ावा देना जरूरी है। वर्ष 2025-26 में देश का कुल तिलहन उत्पादन 432.55 लाख टन रहा, जो पिछले साल से 2.66 लाख टन अधिक है।

प्रमुख तिलहनी फसलों का उत्पादन:

o    मूंगफली : 131.71 लाख टन

o    रेपसीड एवं सरसों : 137.66 लाख टन

o    सोयाबीन : 126.36 लाख टन

मूंगफली का उत्पादन पिछले वर्ष के 119.42 लाख टन से बढ़कर 131.71 लाख टन हो गया। इसी तरह सरसों का उत्पादन 126.67 लाख टन से बढ़कर 137.66 लाख टन पहुंच गया।

इससे स्पष्ट है कि मूंगफली और सरसों की खेती में अच्छा उत्पादन प्राप्त हुआ है। सरकार भी तिलहन मिशन के माध्यम से घरेलू खाद्य तेल उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रही है।

नकदी फसलों का उत्पादन

वर्ष 2025-26 के अंतिम अनुमानों के अनुसार प्रमुख नकदी फसलों का उत्पादन इस प्रकार रहा:

o    गन्ना : 5037.29 लाख टन

o    कपास : 280.06 लाख गांठें (प्रति गांठ 170 किलोग्राम)

o    जूट एवं मेस्ता : 94.28 लाख गांठें (प्रति गांठ 180 किलोग्राम)

कपास और गन्ना उत्पादक किसानों के लिए ये आंकड़े महत्वपूर्ण हैं। हालांकि किसानों को अपनी फसल का चयन स्थानीय मिट्टी, पानी की उपलब्धता, लागत और बाजार भाव को देखकर करना चाहिए।

खरीफ 2026-27: मौसम की चुनौतियों के बावजूद अच्छे उत्पादन की उम्मीद

कृषि मंत्रालय ने खरीफ 2026-27 के प्रथम अग्रिम उत्पादन अनुमान भी जारी किए हैं। इस बार अल नीनो, मानसून में देरी और कई राज्यों में कम बारिश के कारण खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित हुई है।

महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ कृषि क्षेत्रों में मिट्टी की नमी कम होने से धान, मक्का, अरहर, सोयाबीन और कपास की फसलों पर असर पड़ा है।इसके बावजूद खरीफ सीजन में कुल खाद्यान्न उत्पादन 1671.43 लाख टन रहने का अनुमान है। यह पिछले पांच वर्षों के औसत खरीफ उत्पादन से 97.67 लाख टन अधिक है।

खरीफ की प्रमुख फसलों के उत्पादन अनुमान

1. खाद्यान्न और मोटे अनाज

o    खरीफ चावल : 1219.05 लाख टन

o    कुल मोटे अनाज : 381.05 लाख टन

o    मक्का : 260.64 लाख टन

o    बाजरा : 89.43 लाख टन

o    ज्वार : 14.79 लाख टन

o    रागी : 12.48 लाख टन

o    छोटे मिलेट्स : 3.71 लाख टन

2. खरीफ दलहन

o    कुल दलहन : 71.32 लाख टन

o    अरहर : 31.22 लाख टन

o    मूंग : 16.59 लाख टन

o    उड़द : 14.49 लाख टन

o    अन्य दालें : 9.02 लाख टन

3. खरीफ तिलहन

o    कुल तिलहन : 239.47 लाख टन

o    मूंगफली : 111.68 लाख टन

o    सोयाबीन : 102.44 लाख टन

o    अरंडी : 18.97 लाख टन

o    तिल : 4.91 लाख टन

o    सूरजमुखी : 1.17 लाख टन

o    रामतिल : 0.30 लाख टन

4. खरीफ की नकदी फसलें

o    गन्ना : 4543.39 लाख टन

o    कपास : 248.66 लाख गांठें

o    जूट एवं मेस्ता : 97.06 लाख गांठें

कपास की एक गांठ का वजन 170 किलोग्राम और जूट एवं मेस्ता की एक गांठ का वजन 180 किलोग्राम माना गया है।

सरकार का अगला लक्ष्य: दलहन और तिलहन में आत्मनिर्भरताकेंद्र सरकार का जोर अब चावल और गेहूं के साथ दलहन और तिलहन का उत्पादन बढ़ाने पर है। इसके लिए दलहन मिशन और तिलहन मिशन चलाए जा रहे हैं। इनका उद्देश्य देश में दालों और खाद्य तेलों की घरेलू उपलब्धता बढ़ाना तथा आयात पर निर्भरता कम करना है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture