Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

फर्रुखाबाद से कतर के लिए पहली बार निर्यात हुई फ्रोजन हरी मटर और मिक्स सब्जियां, 63 मीट्रिक टन की खेप रवाना

26 नवंबर 2026, नई दिल्ली: फर्रुखाबाद से कतर के लिए पहली बार निर्यात हुई फ्रोजन हरी मटर और मिक्स सब्जियां, 63 मीट्रिक टन की खेप रवाना – वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के वाणिज्य विभाग के अंतर्गत कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) द्वारा 20 नवंबर 2026 को वाराणसी में ‘हितधारकों के साथ संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें निर्यातकों और विभिन्न सरकारी एजेंसियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में निर्यात को सुगम बनाने, पैकेजिंग, लॉजिस्टिक्स, अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच, नियामकीय आवश्यकताओं और संस्थागत सहयोग जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। एपीडा के अधिकारियों ने प्रतिभागियों द्वारा उठाई गई समस्याओं और चिंताओं पर चर्चा करते हुए निर्यात संबंधी चुनौतियों के समाधान तथा क्षेत्रीय निर्यातकों की अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भागीदारी बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

फर्रुखाबाद से कतर के लिए 63 मीट्रिक टन की खेप रवाना

एपीडा के अध्यक्ष अभिषेक देव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से फ्रोजन हरी मटर और मिक्स सब्जियों की पहली निर्यात खेप को वर्चुअल माध्यम से रवाना करना रहा। यह खेप कतर भेजी गई है। मेसर्स श्री लक्ष्मी फ्रोजन फूड्स द्वारा निर्यात की गई इस खेप में 63 मीट्रिक टन फ्रोजन हरी मटर और मिश्रित सब्जियां शामिल हैं। यह खेप फर्रुखाबाद से रवाना होकर न्हावा शेवा बंदरगाह के माध्यम से दोहा, कतर भेजी गई। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

फर्रुखाबाद और इसके आसपास के क्षेत्रों में सब्जियों के उत्पादन और प्रसंस्करण की व्यापक संभावनाएं हैं। इस निर्यात से क्षेत्रीय कृषि उत्पादन को खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों और अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखलाओं से जोड़ने की संभावनाएं मजबूत हुई हैं। इससे किसानों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), प्रसंस्करण इकाइयों और निर्यातकों के लिए नए अवसर विकसित हो सकेंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एपीडा देगा सहयोग

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एपीडा के अध्यक्ष अभिषेक देव ने कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सदस्य निर्यातकों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने हाल ही में शुरू की गई भारत कृषि निर्यात योजना (बीकेएनवाई) के बारे में भी जानकारी दी। इस योजना का उद्देश्य कृषि निर्यात को प्रोत्साहित करना तथा निर्यात से संबंधित बुनियादी ढांचे और गतिविधियों को मजबूत करना है।

उन्होंने एपीडा की भारत पहल (BHARATI) का भी उल्लेख किया। इस पहल का उद्देश्य किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को सशक्त बनाना और उन्हें निर्यात मूल्य श्रृंखला से जोड़कर अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच उपलब्ध कराना है। देव ने कहा कि वैश्विक बाजारों में भारतीय कृषि उत्पादों की प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के लिए निर्यातकों, एफपीओ, सरकारी विभागों और अन्य हितधारकों के बीच समन्वित प्रयास जरूरी हैं। कार्यक्रम में निर्यातकों की व्यावहारिक समस्याओं को समझने और संस्थागत सहयोग एवं निर्यात सुविधाओं को मजबूत करने के उपायों पर भी चर्चा की गई।

विभिन्न विभागों और संस्थाओं के प्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में एपीडा, उत्तर प्रदेश शासन के कृषि विभाग, ईसीजीसी, डीपीपीक्यूएस, एआईसीएलएएसएस सहित अन्य संबंधित संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इसके अलावा निर्यातकों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) तथा कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture