Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देश में यूरिया उत्पादन बढ़ाने की तैयारी, 5 राज्यों में लगेंगे 6 नए प्लांट; 54 हजार करोड़ रुपये का होगा निवेश

26 नवंबर 2026, नई दिल्ली: देश में यूरिया उत्पादन बढ़ाने की तैयारी, 5 राज्यों में लगेंगे 6 नए प्लांट; 54 हजार करोड़ रुपये का होगा निवेश – केंद्र सरकार ने देश में यूरिया उत्पादन बढ़ाने और आयात पर निर्भरता कम करने के लिए राष्ट्रीय निवेश नीति यूरिया (NIPU)-2026 के तहत 6 नए ब्राउनफील्ड प्लांट की परियोजनाओं को आगे बढ़ाया है। इन पर करीब 54,000 करोड़ रुपये का निवेश होने का अनुमान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विजन के अनुरूप इस पहल का उद्देश्य घरेलू यूरिया उत्पादन बढ़ाकर उर्वरक सुरक्षा मजबूत करना है।

5 राज्यों में स्थापित होंगे 6 नए प्लांट

इन परियोजनाओं के तहत तमिलनाडु, पंजाब, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और राजस्थान में यूरिया उत्पादन क्षमता बढ़ाई जाएगी। इनमें सार्वजनिक क्षेत्र, निजी क्षेत्र और सहकारी क्षेत्र की इकाइयां शामिल हैं।

  1. – MFL-मद्रास, तमिलनाडु: 60 वर्ष से अधिक पुराने प्लांट की जगह 12.7 लाख मीट्रिक टन सालाना क्षमता की नई इकाई स्थापित होगी।
  2. – NFL-नंगल, पंजाब: करीब 50 से 55 वर्ष पुराने प्लांट को बदलकर 12.7 लाख मीट्रिक टन सालाना क्षमता की आधुनिक इकाई लगाई जाएगी। मौजूदा क्षमता 4.73 लाख मीट्रिक टन है।
  3. – KFL-शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश: वर्ष 1995 में शुरू हुई KRIBHCO की इकाई का विस्तार होगा। नई क्षमता 12.7 लाख मीट्रिक टन सालाना होगी।
  4. – मैटिक्स-पानागढ़, पश्चिम बंगाल: मौजूदा प्लांट परिसर में 12.7 लाख मीट्रिक टन सालाना क्षमता की नई इकाई स्थापित होगी। इससे राज्य की यूरिया जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
  5. – CFCL-गडेपन, राजस्थान: वर्ष 1994 से संचालित प्लांट परिसर का विस्तार कर 12.7 लाख मीट्रिक टन सालाना क्षमता जोड़ी जाएगी।
  6. – IIPL-जगदीशपुर, उत्तर प्रदेश: वर्ष 1988 में स्थापित प्लांट की क्षमता में 12.7 लाख मीट्रिक टन सालाना की वृद्धि का प्रस्ताव है।

पुराने प्लांटों की जगह लगेंगी आधुनिक इकाइयां

पुराने यूरिया प्लांटों में अधिक ऊर्जा खपत, उत्पादन लागत और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों को देखते हुए उनका आधुनिकीकरण किया जाएगा। नंगल प्लांट में प्रति मीट्रिक टन यूरिया उत्पादन पर 6.498 Gcal ऊर्जा की खपत होती है, जबकि उद्योग का औसत 5.95 Gcal और नया ऊर्जा मानक 5 Gcal है। ब्राउनफील्ड परियोजनाओं में मौजूदा भूमि, बुनियादी ढांचे और तकनीकी कर्मचारियों का उपयोग किया जाएगा। इससे परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने और लागत कम करने में मदद मिलेगी। प्रत्येक प्लांट के लिए करीब 9,000 करोड़ रुपये का निवेश अनुमानित है। नीति के तहत निवेशकों को 12 से 16 प्रतिशत तक इक्विटी पर रिटर्न की व्यवस्था भी की गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

यूरिया उत्पादन बढ़ने से आयात पर निर्भरता घटेगी

भारत में यूरिया की सालाना खपत करीब 400 लाख मीट्रिक टन है। देश का उत्पादन वर्ष 2014-15 के 225 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 2023-24 में रिकॉर्ड 314.07 लाख मीट्रिक टन पहुंच गया। वर्ष 2025-26 में उत्पादन 293.30 लाख मीट्रिक टन रहा। वहीं, देश की स्वदेशी पुनर्मूल्यांकित उत्पादन क्षमता वर्ष 2014-15 के 207.54 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 2026-27 में 269.42 लाख मीट्रिक टन सालाना हो गई है। नई परियोजनाओं से घरेलू उत्पादन बढ़ने, विदेशी मुद्रा की बचत और आयात पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

NIP-2012 के तहत भी स्थापित हुए 6 प्लांट

नई निवेश नीति-2012 के तहत देश में 6 यूरिया प्लांट स्थापित किए गए थे। इनमें सार्वजनिक क्षेत्र के संयुक्त उद्यमों के 4 प्लांट तेलंगाना के रामागुंडम और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, झारखंड के सिंदरी तथा बिहार के बरौनी में स्थापित हुए। निजी क्षेत्र के 2 प्लांट पश्चिम बंगाल के पानागढ़ और राजस्थान के गडेपन में स्थापित किए गए।

इन सभी प्लांटों की क्षमता 12.7 लाख मीट्रिक टन सालाना है। इससे कुल 76.2 लाख मीट्रिक टन सालाना उत्पादन क्षमता जुड़ी। इसके अलावा, ओडिशा की तलचर फर्टिलाइजर परियोजना कोयला गैसीकरण तकनीक से स्थापित की जा रही है, जिसके दिसंबर 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है। असम के नामरूप में असम वैली फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स कंपनी लिमिटेड की परियोजना की घोषणा 19 मार्च 2025 को की गई थी। दोनों परियोजनाओं की क्षमता 12.7 लाख मीट्रिक टन सालाना है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture