Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़: 321 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की नियुक्ति का रास्ता साफ, दस्तावेज सत्यापन 30 सितंबर से

28 सितम्बर 2024, रायपुर: छत्तीसगढ़: 321 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की नियुक्ति का रास्ता साफ, दस्तावेज सत्यापन 30 सितंबर से – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से छत्तीसगढ़ में 321 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की नियुक्ति का लंबित मामला आखिरकार सुलझ गया है। वित्त विभाग ने इस नियुक्ति के लिए स्वीकृति दे दी है। कृषि विभाग ने सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया 30 सितंबर से शुरू करने की घोषणा की है, जो 10 अक्टूबर तक चलेगी।

अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में स्थित राज्य कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान में होगा। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे।

यह नियुक्ति प्रक्रिया फरवरी 2024 में आयोजित प्रतियोगी परीक्षा के बाद से रुकी हुई थी। कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम के निर्देशानुसार, व्यापम द्वारा जारी सूची के आधार पर दस्तावेज सत्यापन की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए मूल प्रमाण पत्रों और उनकी स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ निर्धारित तारीखों पर उपस्थित होना होगा। विशेष परिस्थितियों में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थी 9 और 10 अक्टूबर को रिजर्व दिवस पर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करा सकेंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी https://agriportal.cg.nic.in/PortHi/ पर जा सकते हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com