Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सिवनी में पोषण पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

13 सितम्बर 2025, सिवनी: सिवनी में पोषण पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित – कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ शेखर सिंह बघेल के मार्गदर्शन में 01 से 30 सितम्बर तक चलने वाले पोषण माह 2025 के विकासखण्ड कुरई अंतर्गत ग्राम छीतापार की आंगनवाड़ी  में पंजीकृत महिलाओं तथा बच्चों को संतुलित आहार एवं इसका महत्व के बारे जानकारी दी गई।

विषय विशेषज्ञ डॉ. आर.एस. ठाकुर एवं डॉ. जी. के. राणा द्वारा विभिन्न खाद्य पदार्थों, पोषण थाली एवं पोषण सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा की गई। पोषण आहार थाली में तीन प्रकार की दालें और चावल का मिश्रण होता है। पोषण थाली एक संतुलित आहार है। संतुलित आहार के प्रति जागरूकता एवं कुपोषण जैसी बीमारियों के प्रति बच्चों को भी अवगत कराया गया।        

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण महिलाओं को पशुओं से अधिक दुग्ध उत्पादन एवं अतिरिक्त आय अर्जित करने हेतु मिनरल मिक्सचर निशुल्क वितरण किया गया। जिसे प्रतिदिन दाने के साथ खिलाने से पशुओं के दूध की गुणवत्ता भी बढ़ती है। साथ ही किशोरी बालिकाओं को सहजन के सूखी पत्तियों के पौष्टिक गुणों के बारे में बताया गया एवं बालिकाओं के मध्य कृषि विज्ञान केन्द्र के माध्यम से सहजन की पत्तियों का वितरण किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम मे आंगनवाड़ी  कार्यकर्ता छाया  उइके  द्वारा महिलाओं बच्चो एवं किशोरी बालिकाओं को समय -समय पर लगने वाले टीकों के बारे में  जानकारी दी गई।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें