Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इफको कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन

18 मार्च 2023, ग्वालियर: इफको कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन – इफको द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र  में तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अरुण सिंह तोमर संचालक इफको किसान सेवा ट्रस्ट नई दिल्ली, विशिष्ट अतिथि श्री डी. एल. कोली संयुक्त संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास ग्वालियर,श्री राजसिंह कुशवाह प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान केंद्र ग्वालियर, श्री एस.वी. सिंह उप महाप्रबंधक इफको ग्वालियर, श्री आरकेएस राठौर मुख्य प्रबंधक विपणन भोपाल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्वालियर एवं चंबल संभाग के   लगभग 40 प्रगतिशील कृषकों के साथ आगंतुक वक्ताओं द्वारा कृषि की उन्नत तकनीक, इफको के नैनो उत्पाद एवं विशेष उत्पादों के प्रयोग एवं महत्व पर परिसंवाद हुआ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (17 मार्च 2023 के अनुसार) 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )