Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रचुर जल राशि वाला बनेड़िया का बहु उपयोगी तालाब

15 सितम्बर 2022, देपालपुर(शैलेष ठाकुर , देपालपुर): प्रचुर जल राशि वाला बनेड़िया का बहु उपयोगी तालाब – यदि कोई गांव जल स्रोत से परिपूर्ण हो तो वह गांव न केवल जल संकट से मुक्त रहता है, बल्कि खेती और अन्य व्यवसाय के रास्ते भी खोलता है। ऐसा ही ग्राम बनेड़िया में प्रचुर जल राशि वाला तालाब है,जहाँ से आसपास के गांवों में सिंचाई होती है। इसके अलावा बनेड़िया -देपालपुर के कई परिवार सिंघाड़े की खेती और मछली पालन भी करते हैं ,जो उनकी नियमित आय का साधन है।

इंदौर जिले की देपालपुर तहसील के ग्राम बनेड़िया के तालाब में बनेडिया -देपालपुर के कई परिवार मछली पालन व सिंघाड़े की खेती करते हैं, जिससे उन्हें वर्ष भर आय होती है। तालाब से नहर द्वारा आसपास के गांवों में सिंचाई होती है। इनमें कुछ गांवों में नहर व कुछ गांवों में जल को लिफ्ट कर सिंचाई की जाती है। जल उपभोक्ता संस्था के अध्यक्ष श्री दिनेश सोनगरा ने कृषक जगत को बताया कि बनेड़िया का तालाब करीब 1800 से 2000 एकड़ में फैला हुआ है। यह मध्यप्रदेश का दूसरे सबसे बड़ा तालाब है। इस साल तालाब के भरने से आसपास के किसानों में खुशी का माहौल है। रबी फसल के लिए जल की चिंता नहीं रहेगी। क्षेत्रीय किसान भी रबी सीजन में उचित समय पर सिंचाई के लिए नहर चालू करने का ध्यान रखते हैं ,ताकि किसानों को अधिक से अधिक पानी समय पर मिल सके।

वहीं जल उपभोक्ता संस्था के अमीन श्री ओ.पी. जाटव ने बताया कि यह तालाब बहुत पुराना है, जिसका निर्माण होल्कर राज्य के समय किया गया था। इस तालाब से देपालपुर, बनेड़िया, बिरगोदा,मूंदीपुर,मुंडला, गोकलपुर ,चिमनखेड़ी, मोरखेड़ा,हसनाबाद गांव के किसानों को लाभ मिलता है,करीब 1900 एकड़ में सिंचाई की जाती है। बता दें कि इस वर्ष अच्छी बारिश होने से पूरा तालाब भरने के बाद ओवरफ्लो हो रहा है। स्थानीय लोग इसे तालाब की पाज़ चलना कहते हैं। यह मनमोहक दृश्य सभी को लुभाता है। दूर -दूर से कई लोग इस दृश्य को देखने आते हैं। तालाब की पाल के करीब बना शिव मंदिर भी लोगों की आस्था का केंद्र है। तालाब की पाल चौड़ी होने से मंदिर तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: पैक्स से सभी किसानों को मिलेगा उवर्रक, सहकारिता विभाग ने जारी किए निर्देश

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )