Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

टिमरनी सिंचाई कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित

30 अक्टूबर 2024, हरदा: टिमरनी सिंचाई कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित – वर्ष 2024-25 रबी सिंचाई के सफल संचालन के लिये जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग हंडिया शाखा नहर संभाग टिमरनी सुश्री सोनम वाजपेई ने बताया कि यह सिंचाई नियंत्रण कक्ष जल संसाधन विभाग के संभागीय कार्यालय टिमरनी में स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष का प्रभारी श्री विनीत वोर्याल अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन को बनाया गया है। इनका मोबाइल नम्बर 9516852837 है।

जारी आदेश अनुसार सिंचाई नियंत्रण कक्ष के लिये सुबह 6 बजे से 2 बजे तक उपयंत्री सुश्री रितु सिंह व अमीन श्री अंकित शुक्ला की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक उपयंत्री श्री राजेन्द्र श्रीवास्तव व अमीन श्री राजेश पुरी की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा शासकीय अवकाश दिवसों में अतिरिक्त दल के रूप में सुबह 6 बजे से 2 बजे तक के लिये प्रोसेस सर्वर श्री संजय राजवैद्य तथा दोपहर 2 बजे से 10 बजे तक चौकीदार श्री सीताराम की ड्यूटी लगाई गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com