राज्य कृषि समाचार (State News)

सागर: मध्य प्रदेश एकीकृत मत्स्य उद्योग नीति के तहत 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

04 अप्रैल 2026, सागरसागर: मध्य प्रदेश एकीकृत मत्स्य उद्योग नीति के तहत 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित – मध्य प्रदेश में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश एकीकृत मत्स्य उद्योग नीति के अंतर्गत मध्यप्रदेश शासन द्वारा मंत्री परिषद आदेश दिनांक 02.3.2026 के निर्णय के अनुपालन में मध्य प्रदेश एकीकृत मत्स्य उद्योग नीति 2026 के क्रियान्वयन हेतु निम्न योजनाएं संचालित की गई है।

हैचरी निर्माण इकाई लागत 25.00 लाख। फिश सीड रेयरिंग यूनिट इकाई लागत ₹7.00 लाख। फिश फीड मिल निर्माण 2 टन इकाई लागत 30.00 लाख । केज कल्चर निर्माण प्रति केज 3.00 लाख । लैंडिंग सेंटर डीपीआर के अनुसार । रेफ्रिजरेटर पब्लिक इंसुलेटेड व्हीकल एवं लाइव फिश बेंडिंग सेंटर 20 से 25 लाख। आईस प्लांट एवं कोल्ड स्टोरेज 10 टन क्षमता इकाई लागत 40 लाख। स्मार्ट फिश पार्लर निर्माण प्रति इकाई ₹5.00 लाख।

योजनाओं का लाभ लेने हेतु एससी एसटी महिला वर्ग को 60 प्रतिशत एवं सामान्य वर्ग पुरुष को 40 प्रतिशत अनुदान दिए जाने का प्रावधान प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना गाइडलाइन के अनुरूप किया गया है। इच्छुक हितग्राही समिति / समूह अपना आवेदन आवश्यक आवश्यक सहपत्रों सहित कार्यालय सहायक संचालक मत्स्य उद्योग सागर में कार्यालय दिवसों में दिनांक 30.4.2026 तक जमा कर सकते हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements