Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

बकरियों के बच्चों को सर्दी में निमोनिया से कैसे बचाएं? यहां जानें आसान उपाय

03 दिसंबर 2025, भोपाल: बकरियों के बच्चों को सर्दी में निमोनिया से कैसे बचाएं? यहां जानें आसान उपाय – सर्दियों में भेड़-बकरी पालन करने वाले किसानों के लिए सबसे बड़ा डर होता है छोटे बच्चों की सुरक्षा। दिसंबर और जनवरी में ठंड और निमोनिया जैसी जानलेवा बीमारी के कारण बच्चों की मृत्यु दर बढ़ जाती है। इससे न केवल मीट उत्पादन प्रभावित होता है, बल्कि आर्थिक नुकसान भी होता है। इसी समस्या के समाधान के लिए केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (CIRG), मथुरा ने सोलर ड्रायर विंटर प्रोटेक्शन सिस्टम तैयार किया है, जो बच्चों को ठंड और रोग से बचाने के साथ-साथ सूखे चारे की उपलब्धता भी सुनिश्चित करता है।

सोलर ड्रायर विंटर प्रोटेक्शन सिस्टम: ठंड और रोग से सुरक्षा

केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (CIRG), मथुरा ने इस समस्या के समाधान के लिए सोलर ड्रायर विंटर प्रोटेक्शन सिस्टम विकसित किया है।

शेड की जाली के पीछे प्लास्टिक शीट और कुशन पैनल लगाए जाते हैं, जिससे बाहर की ठंडी हवा अंदर नहीं आती। शेड में अतिरिक्त लाइट और एग्जॉस्ट फैन के जरिए गर्म और साफ वातावरण बनाए रखा जाता है। बिजली की सप्लाई सोलर पैनल से सुनिश्चित की जाती है, जिससे यह पूरी तरह से पर्यावरण अनुकूल है। इस व्यवस्था से छोटे बच्चों को सर्दी और निमोनिया दोनों से बचाया जा सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

सूखे चारे की उपलब्धता भी सुनिश्चित

डॉ. बी. राय, सीनियर साइंटिस्ट, CIRG के अनुसार, यह शेड सूखे चारे की समस्या भी हल करता है। बारिश के दिनों में हरे चारे में नमी ज्यादा होती है, जिसे सुखाना मुश्किल होता है। सोलर ड्रायर का उपयोग करके हरा चारा आसानी से सुखाया जा सकता है। सर्दियों में बकरियों को सूखा चारा खिलाने के साथ बच्चों के लिए जमीन पर सुखी घास बिछाई जा सकती है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

किसानों के लिए फायदे

विशेषज्ञों का कहना है कि बकरियों के बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान देना ही मीट उत्पादन और आर्थिक लाभ बढ़ाने की कुंजी है। इस शेड की मदद से: बच्चों की मृत्यु दर कम होगी, मीट उत्पादन बढ़ेगा, आर्थिक मुनाफा सुनिश्चित होगा। CIRG का यह समाधान किसानों के लिए आसान, सुरक्षित और टिकाऊ है, जो सर्दियों में बकरियों और उनके बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करता है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture