एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

महिंद्रा फार्म इक्विपमेंट बिजनेस ने मई में 47,845 ट्रैक्टर बेचे

01 जून 2026, मुंबईमहिंद्रा फार्म इक्विपमेंट बिजनेस ने मई में 47,845 ट्रैक्टर बेचे – महिंद्रा समूह के अंतर्गत आने वाले महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के कृषि उपकरण व्यवसाय (एफईबी) ने आज मई 2026 के लिए अपने ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़े घोषित किए।

 मई 2026 में घरेलू बिक्री 47,845 यूनिट रही , जबकि मई 2025 में यह 38,914 यूनिट थी, जो पिछले वर्ष की तुलना में 23% की वृद्धि दर्शाती है।मई 2026 के दौरान ट्रैक्टरों की कुल बिक्री (घरेलू + निर्यात) 49,695 यूनिट रही, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 40,643 यूनिट थी। इस माह के दौरान निर्यात 1,850 यूनिट रहा।

प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के कृषि उपकरण व्यवसाय के अध्यक्ष श्री विजय नाकरा ने कहा , “हमने मई 2026 के दौरान घरेलू बाजार में 47,845 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 23 % की वृद्धि दर्शाता है। यह उच्च वृद्धि रबी की कटाई के समय पर पूरा होने और किसानों के लिए अनुकूल व्यापार शर्तों के कारण हुई है। निर्यात बाजारों में, हमने 1,850 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7 % की वृद्धि है I

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक प

Advertisements