Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

खेत बचाओ अभियान आज से शुरू: शिवराज सिंह चौहान ने इसे जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया

01 जून 2026, भोपाल: खेत बचाओ अभियान आज से शुरू: शिवराज सिंह चौहान ने इसे जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया – कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि खेती, मिट्टी और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की रक्षा के लिए आज 1 जून से देशव्यापी ‘खेत बचाओ अभियान’ की शुरुआत मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के रामसिया गांव से की जा रही है। उन्होंने इसे केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि ‘मातृभूमि की रक्षा का राष्ट्रीय संकल्प’ बताया है। 

अभियान के शुभारंभ से एक दिन पहले शिवराज सिंह चौहान ने देशभर के कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) संस्थानों, कृषि विश्वविद्यालयों तथा केंद्र एवं राज्य सरकारों के कृषि अधिकारियों के साथ वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान उन्होंने अभियान को जनभागीदारी, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रीय जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया। 

उन्होंने कहा कि बढ़ते तापमान, रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के असंतुलित उपयोग, मिट्टी की घटती उर्वरता तथा जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियां कृषि क्षेत्र के सामने गंभीर संकट के रूप में उभर रही हैं। ऐसे में किसानों को समय पर जागरूक करना और व्यवहारिक समाधान उपलब्ध कराना आवश्यक हो गया है। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक जानकारी

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अभियान के तहत किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, मृदा परीक्षण, सॉयल हेल्थ कार्ड, प्राकृतिक खेती, फसल चयन, जल संरक्षण, हरी खाद, कम वर्षा की स्थिति में वैकल्पिक कृषि पद्धतियां तथा नकली बीज, उर्वरक और कीटनाशकों की पहचान के बारे में जानकारी दी जाएगी। 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

उन्होंने कहा कि केवल सलाह देने से काम नहीं चलेगा, बल्कि किसानों का विश्वास बढ़ाने के लिए खेतों पर प्रदर्शन, वैज्ञानिक प्रमाण और सफल उदाहरण प्रस्तुत करने होंगे। इसके लिए 30 जून तक का विस्तृत रोडमैप तैयार करने तथा प्रत्येक गांव में जिम्मेदार अधिकारियों और वैज्ञानिकों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। 

सभी संस्थाओं की भागीदारी पर जोर

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए केंद्र और राज्य सरकारों, आईसीएआर, कृषि विश्वविद्यालयों, कृषि विज्ञान केंद्रों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और किसान संगठनों के बीच समन्वय आवश्यक है। उन्होंने सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों से भी अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। 

योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया जाएगा

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, सॉयल हेल्थ कार्ड, मिनी सीड किट, दलहन-तिलहन मिशन और कृषि यंत्रीकरण योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे न केवल खेतों की सुरक्षा होगी, बल्कि किसानों की आय, जागरूकता और कृषि प्रबंधन क्षमता भी मजबूत होगी। 

गांव-गांव पहुंचे अभियान की जानकारी

केंद्रीय मंत्री ने अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय हित का कार्यक्रम है और इसकी जानकारी जितनी तेजी से गांवों तक पहुंचेगी, अभियान उतना ही प्रभावी होगा। उन्होंने अधिकारियों और वैज्ञानिकों से किसानों के साथ-साथ मीडिया से भी संवाद करने का आग्रह किया। 

शिवराज सिंह चौहान ने विश्वास जताया कि पूर्व में चलाए गए कृषि जनजागरण अभियानों की तरह ‘खेत बचाओ अभियान’ भी कृषि सुधार और जनजागरूकता का सफल अध्याय साबित होगा। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी अभियान के दौरान विभिन्न राज्यों के गांवों का दौरा कर किसानों से सीधे संवाद करेंगे।


आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक प