ICAR के वैज्ञानिकों ने जनजातीय किसानों को दी धान के बाद आलू की खेती की सलाह, 90 किसानों को बांटे कुफरी सिंधुरी के बीज
28 नवंबर 2026, नई दिल्ली: ICAR के वैज्ञानिकों ने जनजातीय किसानों को दी धान के बाद आलू की खेती की सलाह, 90 किसानों को बांटे कुफरी सिंधुरी के बीज – बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में जनजातीय किसानों को फसल विविधीकरण और वैज्ञानिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के महात्मा गांधी समेकित कृषि अनुसंधान संस्थान (MGIFRI), मोतिहारी द्वारा खेत बचाओ अभियान-रबी 2026 के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। बगहा-II प्रखंड के जनजातीय गांव पड़रखाप में आयोजित इस कार्यक्रम में 90 किसानों ने भाग लिया।
इस दौरान किसानों को कुफरी सिंधुरी किस्म के आलू के उन्नत बीज वितरित किए गए और रबी फसलों के वैज्ञानिक प्रबंधन की जानकारी दी गई। संस्थान के निदेशक डॉ. राघवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय किसानों तक गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री और उन्नत उत्पादन तकनीकों की पहुंच सुनिश्चित करना था। साथ ही किसानों को खेती में विविधता अपनाकर उत्पादकता बढ़ाने, आय को स्थिर रखने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।
धान कटाई के बाद आलू की खेती से बढ़ेगी आमदनी
कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि पश्चिम चंपारण के कुछ क्षेत्रों में धान की कटाई के बाद आलू की खेती करना किसानों के लिए लाभकारी हो सकता है। इससे खेतों का बेहतर उपयोग होने के साथ फसल सघनता, कृषि लाभ और रोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं। वैज्ञानिकों ने आलू की अच्छी पैदावार के लिए समय पर बुवाई, गुणवत्तापूर्ण बीज का चयन, संतुलित पोषक तत्वों का उपयोग, उचित सिंचाई और कीट एवं रोगों का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन करने की सलाह दी। इसी क्रम में किसानों को कुफरी सिंधुरी किस्म के आलू के बीज उपलब्ध कराए गए, ताकि वे समय पर रबी सीजन की खेती शुरू कर सकें।
मृदा स्वास्थ्य के लिए ग्रीष्मकालीन मूंग की खेती पर जोर
किसानों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार फसल कैलेंडर अपनाने और मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का उपयोग करने की सलाह दी गई। इसके अलावा कृषि संसाधनों का बेहतर प्रबंधन करने पर भी जोर दिया गया। वैज्ञानिकों ने धान-आलू फसल चक्र में कम अवधि में तैयार होने वाली दलहनी फसलों, विशेषकर ग्रीष्मकालीन मूंग को शामिल करने की जानकारी दी। इससे मिट्टी की सेहत सुधारने और फसल प्रणाली की उत्पादकता बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
पशुपालन और मत्स्य पालन अपनाने की भी सलाह
कार्यक्रम में किसानों को एकीकृत कृषि प्रणाली (IFS) के बारे में भी बताया गया। इसके तहत खेती के साथ पशुपालन, उद्यानिकी, सब्जी उत्पादन और मत्स्य पालन जैसी गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि इन गतिविधियों को खेती के साथ जोड़ने से कृषि संसाधनों का बेहतर उपयोग और पुनर्चक्रण किया जा सकता है। साथ ही किसानों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत विकसित होंगे। इससे छोटे और सीमांत जनजातीय किसानों की आजीविका मजबूत बनाने और खेती को अधिक टिकाऊ बनाने में मदद मिलेगी।
किसान-वैज्ञानिक संवाद के जरिए दिया तकनीकी मार्गदर्शन
कार्यक्रम में किसानों और कृषि वैज्ञानिकों के बीच संवाद भी हुआ। किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री उपल
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


