Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

करनाल में राष्ट्रीय डेयरी पशु मेला शुरू, पहली बार बकरियां और बकरे बने आकर्षण का केंद्र

28 नवंबर 2026, नई दिल्ली: करनाल में राष्ट्रीय डेयरी पशु मेला शुरू, पहली बार बकरियां और बकरे बने आकर्षण का केंद्र – हरियाणा के करनाल स्थित राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान (NDRI) में राष्ट्रीय डेयरी पशु मेले की शुरुआत हो गई है। मेले में देशभर से किसान अच्छी नस्ल के पशुओं को लेकर पहुंच रहे हैं। इस बार मेले में पहली बार बकरियों और बकरों को भी शामिल किया गया है। इन्हें देखने के लिए लोगों में खास उत्साह है। मेले में पहुंचे बकरी पालक सोनू पाल ने किसानों को बकरी पालन के फायदे बताए और समझाया कि किस तरह कम संख्या में बकरियों से इस व्यवसाय की शुरुआत की जा सकती है।

सोनू पाल ने बताया कि उन्होंने साल 2019 में मथुरा के CRG से सात दिन का प्रशिक्षण लिया था। इसके बाद 8 बकरियों और 2 बकरों के साथ बकरी पालन का काम शुरू किया। धीरे-धीरे उनका यह काम बढ़ता गया और आज उनके फार्म पर करीब 175 बकरियां और बकरे हैं। इस काम में उनका पूरा परिवार सहयोग करता है। सोनू ब्रीडिंग सेटअप यानी बकरियों की नस्ल बढ़ाने के माध्यम से कमाई कर रहे हैं।

गाय-भैंस के मुकाबले बकरी पालन के फायदे

सोनू पाल के मुताबिक, गाय-भैंस पालन के साथ भी बकरी पालन का काम शुरू किया जा सकता है। इसके लिए किसान शुरुआत में 10 बकरियां रख सकते हैं। उन्होंने बताया कि बकरियों को ग्रेजिंग के माध्यम से चराया जाता है। उनके अनुसार, गाय-भैंस की तुलना में बकरी पालन में कमाई के ज्यादा अवसर हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

साल में दो बार बच्चे देती हैं बकरियां

सोनू ने बताया कि गाय और भैंस सामान्य तौर पर साल में एक बार बच्चे देती हैं और करीब 6 से 7 महीने तक दूध देती हैं। वहीं, बकरी लगभग 3 महीने तक दूध देती है, लेकिन साल में दो बार बच्चे पैदा करती है। इस वजह से बकरी पालकों को नस्ल बढ़ाने और बच्चे बेचने के ज्यादा अवसर मिलते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

बकरी के दूध से बना सकते हैं पनीर और दूसरे उत्पाद

बकरी के दूध की खासियत बताते हुए सोनू ने कहा कि इसका इस्तेमाल दूध के अलावा पनीर और दूसरे उत्पाद बनाने में भी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि घर में अचानक मेहमान आने पर जरूरत के मुताबिक बकरी का दूध निकालकर चाय भी बनाई जा सकती है।

पांच साल में निकल गई फार्म की लागत

सोनू पाल ने बताया कि बकरी पालन शुरू करने के बाद पिछले पांच सालों में उन्होंने फार्म पर जितना पैसा लगाया था, वह पूरा निकल चुका है। हालांकि, मौजूदा समय में फार्म पर मौजूद 175 के करीब बकरियों और बकरों को वास्तविक मुनाफा माना जाए या नहीं, इसका पता अगले साल चलेगा।

दूसरे राज्यों से भी खरीदने आते हैं किसान

सोनू के फार्म से दूसरे राज्यों के किसान भी बकरियां और बकरे खरीदकर ले जाते हैं। खरीदार अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से 3 महीने, 6 महीने या एक साल के बच्चे खरीद सकते हैं। इस तरह ब्रीडिंग के जरिए तैयार किए गए बकरी के बच्चों की बिक्री से उनकी कमाई होती है।

सोनू पाल ने मेले में बकरियों और बकरों को शामिल करने के लिए राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस बार संस्थान ने पहली बार बकरियों को मेले में लाने की अनुमति दी है। इससे मेले में आने वाले किसानों और अन्य लोगों को बकरी पालन देखने, समझने और इसके बारे में जानकारी हासिल करने का अवसर मिल रहा है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture