Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से अब तक 23 करोड़ किसान दावों को मिला 1.92 लाख करोड़ रुपये का भुगतान

28 नवंबर 2026, नई दिल्ली: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से अब तक 23 करोड़ किसान दावों को मिला 1.92 लाख करोड़ रुपये का भुगतान – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के तहत साल 2016-17 से अब तक देशभर के किसानों से करीब 78.70 करोड़ आवेदन मिल चुके हैं और लगभग 50 करोड़ हेक्टेयर रकबे को बीमा कवर के दायरे में लाया जा चुका है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में बताया कि इस दौरान किसानों को बीमित राशि के तौर पर करीब 20.20 लाख करोड़ रुपये का कवर मिला, जबकि करीब 23 करोड़ किसान आवेदनों पर कुल 1.92 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का दावा भुगतान किया जा चुका है।

देश के कई राज्यों में रबी 2026-27 सीजन के लिए पीएमएफबीवाई के तहत पंजीयन की प्रक्रिया अभी चल रही है और किसान तय समय सीमा के भीतर बैंक शाखा, सहकारी समिति या जनसेवा केंद्र के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

किसानों को कितना प्रीमियम देना होता है

योजना के तहत बीमा कंपनियों का चयन बोली प्रक्रिया से होता है, लेकिन किसान को प्रीमियम के तौर पर सीमित हिस्सा ही देना पड़ता है। खरीफ फसलों के लिए यह बीमित राशि का अधिकतम 2 प्रतिशत, रबी फसलों के लिए 1.5 प्रतिशत और वाणिज्यिक व बागवानी फसलों के लिए 5 प्रतिशत तय है। बाकी प्रीमियम केंद्र और राज्य सरकारें आधा-आधा वहन करती हैं, जबकि पूर्वोत्तर और हिमालयी राज्यों में यह हिस्सेदारी 90:10 के अनुपात में है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

योजना के तहत बुआई न हो पाने, सूखा, बाढ़, जलभराव, कीट-रोग के व्यापक प्रकोप, भूस्खलन, आकाशीय बिजली से आग, आंधी, ओलावृष्टि और चक्रवात जैसी स्थितियों में नुकसान का आकलन राज्य सरकार के क्षेत्र-आधारित उपज आंकड़ों के आधार पर किया जाता है, यानी किसान को अलग से नुकसान की सूचना देने की जरूरत नहीं पड़ती।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

स्थानीय नुकसान के लिए अलग से सुविधा

बुनियादी कवर के अलावा राज्यों की सहमति से ओलावृष्टि, भूस्खलन, जलभराव, बादल फटने और आकाशीय बिजली से आग जैसी स्थानीय आपदाओं के लिए भी अलग से कवर जोड़ा जा सकता है। ऐसे मामलों में किसान को नुकसान की सूचना 72 घंटे के भीतर ऑनलाइन देनी होती है, जिसके बाद राज्य और बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों की संयुक्त टीम मौके पर जाकर आकलन करती है।

जिन इलाकों में फसल कटाई प्रयोगों का पुराना आंकड़ा उपलब्ध नहीं है, वहां मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत मौसम केंद्रों से मिलने वाले आंकड़ों के आधार पर भुगतान किया जाता है। युद्ध, परमाणु जोखिम और जानबूझकर पहुंचाए गए नुकसान को योजना के दायरे से बाहर रखा गया है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture