चेक बाउंस मामले में संदेश ट्रेडर्स के प्रोप्राइटर दोषी
28 अप्रैल 2026, अहमदाबाद: चेक बाउंस मामले में संदेश ट्रेडर्स के प्रोप्राइटर दोषी – 43 लाख रु. से अधिक के चेक बाउंस मामले में अहमदाबाद की अदालत ने छतरपुर, मध्य प्रदेश स्थित संदेश ट्रेडर्स के प्रोप्राइटर संदेश संतोष रूसिया को दोषी करार देते हुए एक वर्ष के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही ₹43,05,803.55 राशि भुगतान का आदेश भी दिया गया है।
यह मामला कृषि आदान व्यापार से जुड़े उधार माल एवं लंबित भुगतान का था। परिवाद एफएमसी इंडिया लिमिटेड के डिस्ट्रीब्यूशन से जुड़े ज़ील ट्रेड लिंक्स प्रा. लि. द्वारा दायर किया गया था। न्यायालय ने चेक, बिल एवं खातों के साक्ष्यों के आधार पर फैसला सुनाया।
व्यापार जगत ने इसे उन तथाकथित व्यापारियों के लिए सख्त संदेश बताया है, जो कंपनियों की उधार सुविधा का दुरुपयोग करते हैं, जिससे किसानों को खाद, बीज व कीटनाशक की आपूर्ति प्रभावित होती है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

