कम वर्षा से प्रभावित किसानों को हर संभव मदद देगी सरकार : मुख्यमंत्री
11 नवंबर 2026, भोपाल: कम वर्षा से प्रभावित किसानों को हर संभव मदद देगी सरकार : मुख्यमंत्री – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। राज्य सरकार किसान, महिला, युवा और गरीब सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पांढुर्णा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।
उन्नत कृषि तकनीक से किसानों को जोड़ने का प्रयास
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत आयोजित बलराम कृषि महोत्सव का उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, प्राकृतिक खेती और किसान हितैषी योजनाओं से जोड़ना है। पांढुर्णा जिला गेहूं, मक्का, चना, तुअर और संतरा उत्पादन के लिए विशेष पहचान रखता है। यहां कृषि के साथ दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में भी निरंतर प्रगति हो रही है। उन्होंने कहा कि कम वर्षा की स्थिति को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराया जा रहा है। किसानों को परिस्थितियों के अनुसार हरसंभव सहायता और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
कृषि आधारित इकाइयों से बढ़ रहे रोजगार के अवसर
कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि पांढुर्णा जिला खेती-किसानी के साथ कृषि आधारित उत्पादों के निर्माण में भी अपनी पहचान बना रहा है। जिले में स्थापित विभिन्न कृषि आधारित औद्योगिक इकाइयों से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों को उनकी संपत्ति की नि:शुल्क रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि कृषि और किसानों की समृद्धि प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। प्राकृतिक परिस्थितियों की चुनौतियों के बीच किसानों को राहत और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


