Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

विदिशा: डीएपी के विकल्प के रूप में करें नैनो डीएपी एवं टीएसपी का उपयोग करें

11 नवंबर 2026, विदिशा: विदिशा: डीएपी के विकल्प के रूप में करें नैनो डीएपी एवं टीएसपी का उपयोग करें – रबी फसलों की बुवाई के मद्देनजर जिले के किसानों को उर्वरकों के संतुलित एवं वैज्ञानिक उपयोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। किसानों से अपील की गई है कि वे फसलों में पोषक तत्वों की आवश्यकता पूरी करने के लिए पारंपरिक डीएपी (डाई-अमोनियम फॉस्फेट) के विकल्पों की जानकारी प्राप्त करें तथा नैनो डीएपी एवं टीएसपी (ट्रिपल सुपर फॉस्फेट) का उचित उपयोग करें। इन विकल्पों को अपनाकर फसलों की पोषण संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायता मिल सकती है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसल की प्रकृति, मिट्टी की स्थिति एवं कृषि विशेषज्ञों की अनुशंसा के अनुसार उर्वरकों का उपयोग करें। इसके लिए दो प्रमुख विकल्प बताए गए हैं।

 नैनो DAP से करें बीज उपचार – रबी फसलों की बुवाई से पहले नैनो डीएपी से बीज उपचार करना एक उपयोगी विकल्प है। इसके लिए फसलवार निर्धारित मात्रा का पालन करना आवश्यक है।- गेहूं: प्रति किलोग्राम बीज पर 5 से 10 मिलीलीटर नैनो डीएपी।दलहनी एवं तिलहनी फसलें: प्रति किलोग्राम बीज पर 5 मिलीलीटर नैनो डीएपी।

 नैनो डीएपी से बीज उपचार करने पर पौधों की प्रारंभिक वृद्धि एवं पोषक तत्वों के उपयोग में सहायता मिल सकती है। इसके उपयोग से पारंपरिक फॉस्फेटिक उर्वरकों की अनुशंसित मात्रा में 50 प्रतिशत तक कमी की जा सकती है। किसानों को यह भी सलाह दी गई है कि बीज एवं मिट्टी जनित रोगों से फसल की सुरक्षा के लिए अनुशंसित फफूंदनाशक से भी बीज उपचार अवश्य करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

टीएसपी  एवं यूरिया का संयोजन भी  डीएपी  का विकल्प – डीएपी की उपलब्धता पर निर्भर रहने के स्थान पर किसान टीएसपी एवं यूरिया का संयोजन भी अपना सकते हैं। टीएसपी से फसल को फॉस्फोरस तथा यूरिया से नाइट्रोजन की पूर्ति होती है। इसके लिए एक बोरी यानी 50 किलोग्राम टीएसपी के साथ 20 किलोग्राम यूरिया का उपयोग किया जा सकता है। यह संयोजन पोषक तत्वों की दृष्टि से डीएपी के समतुल्य विकल्प के रूप में बताया गया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

 मृदा परीक्षण के आधार पर करें उर्वरकों का उपयोग – जिले के किसानों से आग्रह किया गया है कि वे उर्वरकों का उपयोग मिट्टी की वास्तविक आवश्यकता एवं फसल की पोषण संबंधी जरूरतों के अनुरूप ही करें। उर्वरकों की मात्रा में अनावश्यक वृद्धि से बचें तथा मृदा परीक्षण के परिणामों और कृषि विशेषज्ञों की सलाह को प्राथमिकता दें। संतुलित उर्वरक प्रबंधन से मिट्टी की उर्वरता एवं स्वास्थ्य बनाए रखने के साथ फसल उत्पादन की गुणवत्ता में सुधार लाने में मदद मिलती है। किसानों से वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाने, उपलब्ध उर्वरक विकल्पों का विवेकपूर्ण उपयोग करने तथा टिकाऊ कृषि व्यवस्था को बढ़ावा देने की अपील की गई है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture