रायसेन जिले में रबी फसल हेतु पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध
11 नवंबर 2026, रायसेन: रायसेन जिले में रबी फसल हेतु पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध – रायसेन जिले में रबी वर्ष 2026 हेतु पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हैं। कृषि विभाग के उप संचालक श्री केपी भगत ने अद्यतन जानकारी देते हुए बताया कि जिले में रबी 2026 हेतु उर्वरक लक्ष्य 146500 मीट्रिक टन है। जिले में अभी तक यूरिया, डीएपी, एमओपी, एनपीके तथा एसएसपी को मिलाकर कुल 85217 मीट्रिक टन उर्वरक प्राप्त हुई है जिसमें से किसानों को 38322 मीट्रिक टन खाद का वितरण हो गया है तथा वर्तमान में 46894 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है।
इसमें यूरिया 14034 मीट्रिक टन, डीएपी 8470 मीट्रिक टन, एमओपी 1790 मीट्रिक टन, एनपीके 12097 मीट्रिक टन तथा एसएसपी 10503 मीट्रिक टन उपलब्ध है। जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने निरंतर खाद की रैक प्राप्त हो रही हैं। जिले में स्थित विपणन संघ केन्द्रों पर भी पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता है। विपणन संघ के होलसेल विक्रय केन्द्रों में कुल यूरिया 3431.451 मीट्रिक टन, डीएपी 1294.4 मीट्रिक टन तथा एनपीके 5403.85 मीट्रिक टन उपलब्ध है। विपणन संघ के रिटेल विक्रय केन्द्रों पर कुल यूरिया 495.91 मीट्रिक टन, डीएपी 420.55 मीट्रिक टन तथा एनपीके 1341.55 मीट्रिक टन उपलब्ध है। इनके अतिरिक्त जिले की सहकारी समितियों में भी कुल यूरिया 2667.341 मीट्रिक टन, डीएपी 1934.3 मीट्रिक टन तथा एनपीके 1625.9 मीट्रिक टन उपलब्ध है। जिले के थोक निजी उर्वरक विक्रेताओं के पास यूरिया 508.455 मीट्रिक टन, डीएपी 102.3 मीट्रिक टन तथा एनपीके 60.2 मीट्रिक टन उपलब्ध है। जिले के फुटकर निजी उर्वरक विक्रेताओं के पास कुल यूरिया 2324.16 मीट्रिक टन, डीएपी 362.6 मीट्रिक टन तथा एनपीके 728.95 मीट्रिक टन उपलब्ध है। एमपी एग्रो के पास यूरिया 147.87 मीट्रिक टन तथा डीएपी 148.9 मीट्रिक टन उपलब्ध है। जिले में प्राप्त होने वाली उर्वरक रैक की जानकारी देते हुए बताया कि HURL DAP की 245 मीट्रिक टन, HURL TSP की 355 मीट्रिक टन, इफको DAP की 375 मीट्रिक टन, NFL यूरिया की 705.6 मीट्रिक टन और NFL DAP की 988.025 मीट्रिक टन की रैक आगामी दिवस में प्राप्त होने की संभावना है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


