Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रायसेन में नरवाई प्रबंधन की तैयारी जौरों पर

11 नवंबर 2026, रायसेन (कृषक जगत): रायसेन में नरवाई प्रबंधन की तैयारी जौरों पर – जिले के किसान भाइयों से श्री रवि आम्रवंशी परियोजना संचालक आत्मा ने नरबाई नहीं जलाने की अपील की है। धान की कटाई के पश्चात पराली का उचित प्रबंध करना पराली में बिल्कुल भी आग नहीं लगानी है । जिले में गत वर्ष खरीफ में 752 पराली जलाने की घटनाएं घटित हुई थी इस बर्ष वर्ष 24 घटनाएं हो चुकी है, इसे रोकने का हमें मिलकर प्रयास करना है ।जिला कृषि प्रधान है यहां खरीफ में लगभग तीन लाख हेक्टयर क्षेत्र में धान की बोनी होती है जिसमें से ढाई लाख हेक्टेयर में बासमती धान लगाई जाती है, जो कुल धान का 80% है, बासमती धान की कटाई पूरी तरह मजदूरों के माध्यम से हाथों से की जा रही है, जिससे कि चावल की गुणवत्ता बरकरार रह सके, किसान को अपनी धान का अधिक मूल्य प्राप्त हो सके, धान कटाई उपरांत एकत्र कर थ्रेसर मशीन से गहानी की जा रही है,

जहां गहानी के उपरांत जगह-जगह पर भूसे के ढ़ेर एकत्र हो रहें हैं, प्रायः देखा जा रहा है कि इन भूसे के ढ़ेरों में शाम के वक्त आग लगा दी जाती है, इससे हमारे खेत लगातार खराब होते जा रहे हैं । खरीफ में सोयाबीन के भूसे में, धान की पराली में, रबी में गेहूं की नरवाई में, उसके उपरांत जायद में मूंग के भूसे के ढेरों में भी आग लगा रहे हैं एक ही खेत में लगातार साल में तीन बार भूसा/पराली/नरवाई पर आग लगाई जा रही है ऐसा ना करें, इस तरह हमारी खेत की मिट्टी को लगातार कठोर करते जा रहे हैं, मिट्टी में जल धारण क्षमता कम होती जा रही है, भूमि में सूक्ष्म जीवाणु की संख्या नष्ट मिट्टी की संरचना बिगड़ते जा रही है, इतना ही नहीं इसके बाद हम सभी फसलों में लगातार उर्वरकों का अधिकतम उपयोग कर रहे हैं, फास्फोरस युक्त उर्वरकों का अधिक उपयोग करने से फास्फोरस की जमीन की निचली सतह पर सीमेंट की तरह कठोर परत बनते जा रही है, नाइट्रोजन के अधिक उपयोग से फसलों मे कीड़े बीमारियां बढ़ रहे हैं, भूमिगत जल प्रदूषित हो रहा है, मिट्टी के ऊपरी स्तर पर हम आग लगा रहे हैं, जिससे मिट्टी का ऊपरी हिस्सा कठोर हो रहा है, फास्फोरस के अधिक उपयोग से मिट्टी का निचला स्तर भी कठोर हो रहा है,

मिट्टी ऊपर भी कठोर नीचे भी कठोर, अब बारिश का पानी भूमि के अंदर नहीं जा पा रहा है, थोड़ी सी बारिश में बाढ़ आ जाती है, मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ कम हो रहे हैं, सूक्ष्म जीवों की संख्या कम हो रही है, मिट्टी की संरचना बिगड़ रही है, हमें अब रुकना होगा, हमें खेती करने की प्रक्रिया में परिवर्तन करना होगा, हम लगातार एक ही खेत में साल में तीन से चार फसल ले रहे हैं, समय का अभाव है, मशीनों की कमी है, किसान की अपनी समस्याएं है, फिर भी बंजर होती भूमि को हमें ही बचाना होगा, इसका समाधान है- प्राकृतिक खेती, उर्वरकों का संतुलित उपयोग, कीटनाशक आदि दवाओं का कम से कम उपयोग, भूसा/नरवाई/पराली में आग ना लगाना, इसका उचित प्रबंध करना- जिले में परली के प्रबंधन हेतु पांच एग्रीगेटर काम कर रहे हैं उनके माध्यम से 32 बेलर मशीन चल रही हैं, किसान भाई से आग्रह है कि इनसे संपर्क करके अपने पराली का बंडल बनाकर पेलेट्स, प्लाईवुड एवं सीएनजी प्लांट को उपलब्ध कराये, साथ ही अपने पशुधन गौशालाएं में चारे हेतु पराली उपलब्ध करावे, पैकेजिंग मटेरियल, खाद बनाने, ईट भट्टे मे पराली का उपयोग किया जा सकता है, कृषि विभाग 15 अक्टूबर से लगातार पंचायत स्तरों पर चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को समझाइश दे रहा है, वर्तमान में हमें अपनी पराली का बेहतर प्रबंधन ही हमारी भूमि को बंजर होने से बचाएगा ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें