Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

दतिया जिले में बिना एसएमएस मशीन के संचालित हार्वेस्टर मशीनों पर हुई कार्यवाही

11 नवंबर 2026, दतिया: दतिया जिले में बिना एसएमएस मशीन के संचालित हार्वेस्टर मशीनों पर हुई कार्यवाही – जिले में शासन के निर्देशों के अनुरूप एवं कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े के नेतृत्व में एसडीएम भांडेर के द्वारा कृषि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पराली प्रबंधन के तहत बिना एसएमएस मशीन के हार्वेस्टर पर कार्यवाही करते हुए ग्राम ततारपुर में हार्वेस्टर संचालक श्री रामनरेश निरंजन एवं रोहित द्वारा हार्वेस्टर मशीन क्रमांक सीजी 24 सी 0119, एमपी 04 जेडएम 2717 को बिना एसएमएस के थाना भांडेर में रखवाया गया एवं 1000/- रूपये की चालानी कार्यवाही की गई।

इसी प्रकार विकास खण्ड दतिया में पराली प्रबंधन के तहत बिना एसएमएस मशीन के हार्वेस्टर पर कार्यवाही की गई ग्राम खिरियाघोंघु में भ्रमण कर 3 हार्वेस्टर मशीनों को बिना एसएमएस के पकड़े जाने पर थाना दुरसडा में रखवाया गया। ग्राम गोविन्दपुर में शासन के नियमों के विपरीत बिना एसएमएस के दो हार्वेस्टर धान फसल की कटाई करते हुए पाये गये जिनकी कार्यवाही के दौरान हार्वेस्टर संचालकों द्वारा हार्वेस्टर को खेतों से ले गये।

इस संबन्ध में कृषि विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग की टीम द्वारा पंचनामा तैयार कर बड़ोनी थाने में संबन्धित हार्वेस्टर संचालकों के विरुद्ध हार्वेस्टर जप्त करने की कार्यवाही हेतु सूचना दी गई। कार्यवाही के दौरान कृषि विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे। जिले में कलेक्टर के निर्देशन में धान फसल की कटाई एवं पराली प्रबंधन हेतु बिना एसएमएस वाले हार्वेस्टर एवं संचालकों के विरूद्ध कृषि विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा सतत् एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें