Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि आदान व्यवसाय में निपुणता आवश्यक

11 नवंबर 2026, रायसेन (कृषक जगत): कृषि आदान व्यवसाय में निपुणता आवश्यक – डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन सर्विस फॉर इनपुट डीलर (देसी डिप्लोमा) का संचालन परियोजना संचालक आत्मा द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण का आयोजन उपसंचालक कृषि प्रशिक्षण हाल मे जिले के 40 अभ्यार्थी (कृषि आदान विक्रेता) को प्रशिक्षण देते है । मैनेज हैदराबाद द्वारा संचालित डिप्लोमा एक वर्ष का है । क्लास सप्ताह में एक दिन 52 सप्ताह तक चलती है। अभ्यर्थी प्रशिक्षण उपरांत अपना बीज, कीटनाशक और उर्वरक का लाइसेंस बनवाकर कृषि आदान सामग्री का स्वयं का व्यापार शुरू कर सकते है । गत सप्ताह आयोजित प्रशिक्षण में केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी भोपाल के वैज्ञानिक डॉ. पी.पी. अम्बालकर एवं परियोजना संचालक आत्मा रायसेन श्री रवि आम्रवंशी फैसिलिटेटर रघुवीर सिंह कुशवाहा मौजूद थे ।

डॉ. अंबालकर ने प्लास्टिक मल्चिंग के उपयोग, धान की पराली प्रबंधन हेतु आवश्यक कृषि यंत्रों , कस्टम हायरिंग सेंटर व्यवसाय पर जानकारी दी। श्री आम्रवंशी ने कृषि आदत सामग्री के भंडारण एवं विक्रय हेतु लाइसेंस बनवाने एवं आवश्यक शुल्क, दस्तावेज सीड एक्ट 1966, सीड कंट्रोल ऑर्डर 1983, उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985, कीटनाशक अधिनियम 1968 एवं नियम 1971 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की विभिन्न धाराओं की जानकारी से अवगत कराया ।फसल औषधियों के डिब्बों में लाल, नीला, पीला, एवं हरा त्रिकोण वाले निशानों के आधार पर फसलों में पौध संरक्षण दवा की आवश्यकता के बारे में समझाया गया तथा आवश्यकता अनुसार पहले कम जहरीली दवा के बाद क्रमशः अधिक जहरीली पौध संरक्षण दवा का फसलों में उपयोग करने की सलाह दी गई। श्री रघुवीर सिंह बीटीएम द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile