Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में सर्वाधिक दूध देने वाली गाय ‘राधा’ को देखने तालोद पहुंचे मुख्यमंत्री

11 नवंबर 2026, उज्जैन: मध्य प्रदेश में सर्वाधिक दूध देने वाली गाय ‘राधा’ को देखने तालोद पहुंचे मुख्यमंत्री – ग्राम तालोद की प्रसिद्ध गिर गाय ‘राधा ‘को देखने मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  स्वयं ग्राम तालोद पहुंचे। मुख्यमंत्री के गांव पहुंचते ही पूर गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया।

इससे पहले भोपाल में आयोजित गोपालक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने *तालोद के श्री गौरव रघुवंशी* को प्रदेश में सर्वाधिक दूध उत्पादन के लिए  प्रथम पुरस्कार स्वरूप 1 लाख रुपए की राशि एवं प्रमाण पत्र* प्रदान कर सम्मानित किया था। भोपाल के कार्यक्रम के बाद उसी दिन उज्जैन ग्रामीण के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने  ग्राम तालोद पहुँचकर राधा को देखा  और उसकी विशेष देखभाल व पालन-पोषण की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राधा जैसी गिर गायें प्रदेश के पशुपालकों के लिए प्रेरणा हैं और गौ-पालन आज भी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ है।

ग्राम तालोद में श्री रामकृष्ण गार्डन  पर मुख्यमंत्री का ग्रामवासियों एवं रघुवंशी परिवार की ओर से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत का नेतृत्व  कृषि आदान विक्रेता संघ के प्रदेश सचिव श्री संजय रघुवंशी  ने किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पुष्पमाला, साफा एवं शाल भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तालोद जैसे छोटे गाँव की गाय को प्रदेश में प्रथम स्थान मिलने और मुख्यमंत्री का स्वयं गांव आकर देखना, पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मण्डल के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र आंजना, उज्जैन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री रवि वर्मा, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री दीपक चौधरी, मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री सौभाग्य सिंह ठाकुर , जिला पंचायत सदस्य श्री शोभालाल मालवीय , जनपद सदस्य श्री अनिल , मण्डल महामंत्री अनिल मालवीय , सरपंच संजय आंजना, रणजीत आंजना सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि, पशुपालक एवं कृषि आदान विक्रेता उपस्थित रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture